मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का उत्तर बंगाल दौरा आज से

सिलीगुड़ी : मुख्यमंत्री ममता बनर्जी सोमवार को चार दिवसीय उत्तर बंगाल दौरे पर सिलीगुड़ी आ रही हैं. दोपहर वह बागडोगरा एयरपोर्ट पहुंचेंगी. वहां से वह सीधे अठारोखाई मैदान पहुंचेंगी, साढ़े तीन बजे 9वें उत्तरबंग उत्सव का उद्घाटन करेंगी. मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर कड़ी सुरक्षा के इंतजाम किये गये हैं. अठारोखाई मैदान पर करीब 30 […]

सिलीगुड़ी : मुख्यमंत्री ममता बनर्जी सोमवार को चार दिवसीय उत्तर बंगाल दौरे पर सिलीगुड़ी आ रही हैं. दोपहर वह बागडोगरा एयरपोर्ट पहुंचेंगी. वहां से वह सीधे अठारोखाई मैदान पहुंचेंगी, साढ़े तीन बजे 9वें उत्तरबंग उत्सव का उद्घाटन करेंगी. मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर कड़ी सुरक्षा के इंतजाम किये गये हैं.

अठारोखाई मैदान पर करीब 30 सीसीटीवी कैमरे लगाये गये हैं. उत्सव का उद्घाटन करने के बाद ममता बनर्जी उत्तर बंगाल की नौ विभूतियों को बंगरत्न पुरस्कार से सम्मानित करेंगी.
उद्घाटन समारोह के बाद वह सीधे दार्जिलिंग रवाना हो जायेंगी. 22 जनवरी को मुख्यमंत्री दार्जिलिंग के गोर्खा रंगमंच भवन से सीएए के विरोध में पदयात्रा व रैली में शामिल होंगी. वहीं 23 जनवरी को दार्जिलिंग में ही नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 124वीं जयंती समारोह में शामिल होने उत्तरबंग उत्सव के दार्जिलिंग चैप्टर का आगाज करेंगी.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >