बालुरघाट : घने कुहासे के कारण पेड़ से टकराकर दो मोटरबाइक सवार युवकों की मौत हो गयी. यह घटना दक्षिण दिनाजपुर जिले के हरिरामपुर थाना क्षेत्र के नेहेल इलाके में गुरुवार की देर रात को हुई. मृत युवकों की पहचान सोनाई मिश्र (22) और पंचम सरकार (26) के रूप में की गयी. दोनों का घर हरिरामपुर बस स्टैंड इलाके में है. जानकारी के मुताबिक दोनों दोस्त घने कोहरे के बीच रात 11 बजे के करीब मोटरबाइक पर सवार होकर घर लौट रहे थे.
कुहासे के कारण पेड़ से टकरायी बाइक दो युवकों की मौत
बालुरघाट : घने कुहासे के कारण पेड़ से टकराकर दो मोटरबाइक सवार युवकों की मौत हो गयी. यह घटना दक्षिण दिनाजपुर जिले के हरिरामपुर थाना क्षेत्र के नेहेल इलाके में गुरुवार की देर रात को हुई. मृत युवकों की पहचान सोनाई मिश्र (22) और पंचम सरकार (26) के रूप में की गयी. दोनों का घर […]

उसी समय सड़क के किनारे एक पेड़ से बाइक टकरा गयी, जिससे सोनाई मिश्र ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया, जबकि पंचम सरकार को गंभीर हालत में हरिरामपुर ग्रामीण अस्पताल पहुंचाया गया. वहां से उसे मालदा मेडिकल कॉलेज व अस्पताल रेफर किया गया. लेकिन ले जाने के दौरान रास्ते में ही उसकी मौत हो गयी. शुक्रवार को दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए बालुरघाट जिला अस्पताल भेज दिया गया.