विभिन्न गिरिजाघरों में दिखी रौनक

सिलीगुड़ी : ईसाई धर्मावलंबियों का सबसे बड़ा त्योहार बड़ा दिन यानी क्रिसमस बुधवार को देश-दुनिया के साथ ही सिलीगुड़ी में भी पूर्ण श्रद्धा व उत्साह के साथ मनाया गया. जन्मदिन पर भगवान ईसा मसीह उर्फ यीशु को याद किया गया और जिंगल बेल, जिंगल बेल की संगीतमय धुन पर लोग खासतौर पर बच्चे खूब झूमते […]

सिलीगुड़ी : ईसाई धर्मावलंबियों का सबसे बड़ा त्योहार बड़ा दिन यानी क्रिसमस बुधवार को देश-दुनिया के साथ ही सिलीगुड़ी में भी पूर्ण श्रद्धा व उत्साह के साथ मनाया गया. जन्मदिन पर भगवान ईसा मसीह उर्फ यीशु को याद किया गया और जिंगल बेल, जिंगल बेल की संगीतमय धुन पर लोग खासतौर पर बच्चे खूब झूमते नजर आये.

इस मौके पर सभी चर्चों को प्रकाश सज्जा से चकाचौंध कर रौनक बढ़ायी गयी. इसके तहत शहर के चर्च रोड स्थित ओल्ड चर्च, प्रधाननगर स्थित आवर लेडी क्वीन चर्च, हाकिमपाड़ा स्थित चर्च, खालपाड़ा स्थित चर्च, माटीगाड़ा स्थित यीशु आश्रम व चर्च, सालुगाड़ा, देवीडांगा, सालबाड़ी, बागडोगरा, नक्सलबाड़ी, खोरीबाड़ी, फांसीदेवा, घोषपुकुर, विधाननगर स्थित चर्चों व चाय बागानों में क्रिसमस धूमधाम के साथ मनाया गया.

सभी चर्चों में फादर के अगुआई में अनुयायियों ने अपने प्रभु यीशु याद कर प्रार्थना की और प्रेम-शांति के लिए दुआ मांगी. साथ ही मदर मरियम की मूर्ति के सामने मोमबत्ती जलाकर पूरी दुनिया को प्रकाशमय करने का प्रयास किया गया. साथ ही बड़ा दिन का खास मिठाई केक यीशु के अनुयायी व उनपर आस्था रखनेवालों ने एक-दूसरे को खिला कर मुंह मीठा किया और अपने परिचितों को उपहार देकर बड़ा दिन की शुभकामनाएं दी.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >