जिला पुलिस की ओर से मैराथन प्रतियोगिता

जलपाईगुड़ी : जिला गठन की डेढ़ सौवीं जयंती के उपलक्ष में जिला पुलिस की ओर से मैराथन प्रतियोगिता आयोजित की गयी. रविवार को इस दस किमी के मैराथन में आसपास के जिलों और सिक्किम से भी प्रतिभागी शामिल हुए. महिला पुरुष मिलाकर एक हजार से अधिक प्रतिभागी मैराथन में शामिल हुए. सुबह 7 बजे से […]

जलपाईगुड़ी : जिला गठन की डेढ़ सौवीं जयंती के उपलक्ष में जिला पुलिस की ओर से मैराथन प्रतियोगिता आयोजित की गयी. रविवार को इस दस किमी के मैराथन में आसपास के जिलों और सिक्किम से भी प्रतिभागी शामिल हुए. महिला पुरुष मिलाकर एक हजार से अधिक प्रतिभागी मैराथन में शामिल हुए.

सुबह 7 बजे से शुरु पुलिस लाइन मैदान में मैराथन के आगाज के समय उपस्थित रहे एसजेडीए चेयरमैन विजय चंद्र बर्मन, नगर प्रमुख मोहन बसु, एसपी अभिषेक मोदी व अन्य गणमान्य अतिथि. 10 किमी मैराथन में सिलीगुड़ी के आशिक खां प्रथम जबकि धूपगुड़ी निवासी दुलु सरकार द्वितीय रहे जबकि गंगतोक निवासी गोपाल राम तृतीय स्थान पर रहे. इन्हें क्रमश: 15 हजार, 13 हजार और 11 हजार रुपये पुरस्कारस्वरुप दिये गये.
उधर, महिला वर्ग में जलपाईगुड़ी की सोनाली घोष प्रथम, तानिसा उरांव द्वितीय और सोमा राय तृतीय स्थान पर रहीं. विजयी महिला प्रतिभागियों को क्रमश: तीन तीन हजार के चेक प्रदान किये गये. वहीं, 10 किमी दौड़ में बड़ों के साथ दौड़ लगाने के लिये दो बालकों साग्निक दत्त और सौरद्वीप सिंह को विशेष पुरस्कार प्रदान किये गये.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >