हादसे में भाजपा सिलीगुड़ी सांगठनिक जिला कमेटी के अध्यक्ष अभिजीत रायचौधरी की मौत

शनिवार तड़के मुर्शिदाबाद के बहरमपुर में हुई दुर्घटना कोलकाता से निजी वाहन से लौट रहे थे अभिजीत सिलीगुड़ी : भाजपा सिलीगुड़ी सांगठनिक जिला कमेटी के अध्यक्ष अभिजीत रायचौधरी की शनिवार तड़के सड़क हादसे में मौत हो गयी. यह हादसा मुर्शिदाबाद जिले के बहरमपुर अंतर्गत भाकुड़ी में एनएच 34 पर हुआ. वे कोलकाता से सिलीगुड़ी अपने […]

शनिवार तड़के मुर्शिदाबाद के बहरमपुर में हुई दुर्घटना

कोलकाता से निजी वाहन से लौट रहे थे अभिजीत
सिलीगुड़ी : भाजपा सिलीगुड़ी सांगठनिक जिला कमेटी के अध्यक्ष अभिजीत रायचौधरी की शनिवार तड़के सड़क हादसे में मौत हो गयी. यह हादसा मुर्शिदाबाद जिले के बहरमपुर अंतर्गत भाकुड़ी में एनएच 34 पर हुआ. वे कोलकाता से सिलीगुड़ी अपने निजी वाहन से लौट रहे थे. बताया जा रहा है कि अभिजीत के वाहन चालक ने भाकुड़ी में सड़क किनारे खड़े एक ट्रक में टक्कर मार दी.
इस हादसे में वाहन चालक भी गंभीर रूप से जख्मी हो गया. शनिवार की सुबह अभिजीत की मौत की खबर मिलते ही सिलीगुड़ी के राजनीतिक हलकों समेत भाजपा नेताओं व कार्यकर्ताओं में मातम छा गया. ज्ञात हो कि अभिजीत रायचौधरी को शुक्रवार को दोबारा सिलीगुड़ी जिला भाजपा सांगठनिक अध्यक्ष बनाया गया था.
घटना के संबंध में मुर्शिदाबाद के एसपी मुकेश कुमार ने कहा कि शनिवार तड़के 2.30 बजे बहरमपुर के भाकुड़ी के पास नेशनल हाइवे 34 पर अभिजीत रायचौधरी की गाड़ी सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकरा गयी. जिसमें गंभीर रूप से घायल अभिजीत की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी. उन्होंने कहा कि संभवत: चालक को नींद आने के कारण यह दुर्घटना घटी. पूरे मामले की जांच की जा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >