बच्ची से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार

हरिश्चंद्रपुर थाना पुलिस ने मानिकचक थाना क्षेत्र से किया गिरफ्तार मालदा : तीन साल की बच्ची से दुष्कर्म करने वाले एक रजाई कारीगर कोगिरफ्तार किया गया. गुरुवार की देर रात को हरिश्चंद्रपुर थाना पुलिस ने मानिकचक थाना क्षेत्र से आरोपी युवक कनक रविदास को गिरफ्तार किया है. आरोपी भालुका इलाके का निवासी है. जानकारी अनुसार […]

हरिश्चंद्रपुर थाना पुलिस ने मानिकचक थाना क्षेत्र से किया गिरफ्तार

मालदा : तीन साल की बच्ची से दुष्कर्म करने वाले एक रजाई कारीगर कोगिरफ्तार किया गया. गुरुवार की देर रात को हरिश्चंद्रपुर थाना पुलिस ने मानिकचक थाना क्षेत्र से आरोपी युवक कनक रविदास को गिरफ्तार किया है. आरोपी भालुका इलाके का निवासी है. जानकारी अनुसार बीते शुक्रवार को भालुका बाजार इलाके में पीड़िता की मां ने कनक को तोषक सिलाई के लिये बुलाया था.
काम सौंपकर वह बच्ची को वहीं पर छोड़कर आंगनबाड़ी केंद्र से खिचड़ी लाने गयी. वापस लौटकर देखा कि उनकी बच्ची खून से लथपथ है. उसके बाद से ही कनक रविदास लापता था. घटना की जानकारी होते ही आसपास के लोगों ने आरोपी के घर में तोड़फोड़ की. आक्रोशित लोगों ने पथावरोध कर आरोपी की गिरफ्तारी की मांग की थी. उसके बाद ही पीड़िता की मां ने संबंधित थाने में शिकायत दर्ज करायी.
हरिश्चंद्रपुर थाना के आईसी संजय कुमार दास ने बताया कि पिछले पांच रोज तक फरार रहने के बाद गुप्त सूचना के आधार पर उसे बंगाल-झारखंड के सीमावर्ती मानिकचक क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >