सिलीगुड़ी : पश्चिम बंगाल सिक्किम प्रांतीय मारवाड़ी युवा मंच (मायुमं) का राज्यस्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन रविवार को किया गया. जिसमें विभिन्न मंडल स्तर पर प्रतिभागियों ने भाग लिया. इस अवसर पर प्रांतीय अध्यक्ष विपुल शर्मा, राष्ट्रीय महामंत्री उमेश गर्ग, पूर्व प्रांतीय अध्यक्ष संजय शर्मा, मंडलीय उपाध्यक्ष हेडक्वार्टर ललित जैन, मंडलीय महामंत्री नीलम अग्रवाल के साथ अनेक शाखा एवं प्रान्त के पदाधिकारी उपस्थित थे. सेवक शाखा के अध्यक्ष सुमित अग्रवाल ने पूरे कार्यक्रम का संचालन किया.
मायुमं ने राज्यस्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का किया आयोजन
सिलीगुड़ी : पश्चिम बंगाल सिक्किम प्रांतीय मारवाड़ी युवा मंच (मायुमं) का राज्यस्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन रविवार को किया गया. जिसमें विभिन्न मंडल स्तर पर प्रतिभागियों ने भाग लिया. इस अवसर पर प्रांतीय अध्यक्ष विपुल शर्मा, राष्ट्रीय महामंत्री उमेश गर्ग, पूर्व प्रांतीय अध्यक्ष संजय शर्मा, मंडलीय उपाध्यक्ष हेडक्वार्टर ललित जैन, मंडलीय महामंत्री नीलम अग्रवाल के […]

सेवक शाखा की तरफ से कार्यक्रम संयोजक सचिन अग्रवाल, शाखा सचिव राकेश अग्रवाल एवं उनकी पूरी टीम पूरी तरह से सक्रिय रही. विपुल शर्मा ने बताया कि टेबल टेनिस में नितेश अग्रवाल व कौशल मिंडा (जोरथांग) ने जीत हासिल की.
सिंगल में नितेश अग्रवाल (जोरथांग) व मालदा के राहुल मुस्सदी रनर्स अप रहे. शतरंज में बेलुर शाखा के विवेक काठोर विनर व जोरथांग के हितेश मिंडा रनर्स अप रहे. बैडमिंटन डबल्स में नितेश बोहानिया व चेतन शर्मा (दालखोला) विनर रहे, जबकि सूरज अग्रवाल व योगेश गोयल (सेवक, सिलीगुड़ी) रनर्स अप रहे.
वहीं बैडमिंटन सिंगल में दालखोला के चेतन शर्मा विनर व सूरज अग्रवाल रनर्स अप रहे. महिलाओं में कालिम्पोंग की प्रियंका जैन बैडमिंटन सिंगल में विनर रही. वहीं पोशक सदस्या सिलीगुड़ी शाखा की आनंद अग्रवाल शतरंज व अनिल अग्रवाल केरम में विनर रहे. यह जानकारी पश्चिम बंगाल सिक्किम प्रांतीय मारवाड़ी युवा मंच के महासचिव धीरज नाहर ने दी.