बीएसएफ की गोली से एक संदिग्ध मवेशी तस्कर की मौत

दिनहाटा : मवेशी तस्करी के दौरान बीएसएफ की गोली से एक युवक आकरुल हक (22) की मौत हो गयी. पुलिस सूत्र के अनुसार यह घटना दिनहाटा दो नंबर ब्लॉक अंतर्गत नाजिरहाट के दीघलटारी सीमांत क्षेत्र में रविवार की देर रात को हुई है. मवेशी तस्करी को लेकर हुई इस युवक की मौत को लेकर स्थानीय […]

दिनहाटा : मवेशी तस्करी के दौरान बीएसएफ की गोली से एक युवक आकरुल हक (22) की मौत हो गयी. पुलिस सूत्र के अनुसार यह घटना दिनहाटा दो नंबर ब्लॉक अंतर्गत नाजिरहाट के दीघलटारी सीमांत क्षेत्र में रविवार की देर रात को हुई है. मवेशी तस्करी को लेकर हुई इस युवक की मौत को लेकर स्थानीय निवासियों में उत्तेजना है. पुलिस ने घटना की जांच शुरु कर दी है.
बीएसएफ सूत्र के अनुसार घटना की रात तस्करों का गिरोह सीमावर्ती इलाके से मवेशी तस्करी का प्रयास कर रहा था. उस समय कर्तव्यरत बीएसएफ की 129 नंबर बटालियन के जवानों ने बाधा दी तो तस्करों ने आग्नेयास्त्र के साथ जवानों पर हमला कर दिया. उसके बाद ही जवानों की जवाबी फायरिंग में उक्त युवक की मौत हो गयी.
दिनहाटा के एसडीपीओ मानवेंद्र दास ने बताया कि नाजिरहाट के दीघलटारी सीमा से एक व्यक्ति की मौत की खबर सुनकर वे घटनास्थल पर पहुंचे. हालांकि खबर लिखे जाने तक इस संबंध में कोई शिकायत दर्ज नहीं हुई है. शिकायत मिलने पर घटना की जांच की जायेगी.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >