प्लास्टिक, बेटी बचाओ व बेटी पढ़ाओ का करेगी प्रचार

श्री हनुमान छठ पूजा समिति पिछले 37 वर्षों से पूजा का आयोजन करती आ रही है सिलीगुड़ी : नगर निगम के दो नंबर वार्ड के बाघाजतिन श्री हनुमान घाट छठ पूजा समिति पूजा के दौरान प्लास्टिक कैरीबैग, डेंगू तथा बेटी बचाओ व बेटी पढ़ाओ जैसे मुद्दों को लेकर प्रचार करेगी. शहर के मां संतोषी घाट, […]

श्री हनुमान छठ पूजा समिति पिछले 37 वर्षों से पूजा का आयोजन करती आ रही है

सिलीगुड़ी : नगर निगम के दो नंबर वार्ड के बाघाजतिन श्री हनुमान घाट छठ पूजा समिति पूजा के दौरान प्लास्टिक कैरीबैग, डेंगू तथा बेटी बचाओ व बेटी पढ़ाओ जैसे मुद्दों को लेकर प्रचार करेगी. शहर के मां संतोषी घाट, महानंदा नदी, पंचनई नदी घाटों पर छठ पूजा की तैयारी जोर-शोर से शुरू हो गयी है.
श्री हनुमान छठ पूजा समिति पिछले 37 वर्षों से पूजा का आयोजन करता रहा है. स्थानीय राम कुमार राय, बोनी लाल साह, सीताराम चौधरी, पारस नाथ गुप्ता, स्वर्गीय गोरख साह, राम सेवक महतो तथा अन्य लोगों ने मिलकर 1982 में वहां पहली बार छठ पूजा का आयोजन शुरू किया था. जिसके बाद वह घाट आसपास के इलाकों में लोकप्रिय हो गया.
वहां बाघाजतिन कॉलोनी, प्रधान नगर, चंपासरी, समर नगर और इस्कॉन मंदिर संलग्न इलाके से भी लोग छठ पूजा करने आते हैं. श्री हनुमान घाट छठ पूजा समिति की बागडोर युवा संभाल रहे हैं. इस वर्ष छठ पूजा समिति की ओर से एनजीटी के नियम को मानकर घाट सजाने वाले प्रथम, द्वितीय तथा तृतीय को पुरस्कृत किया जायेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >