महानंदा समेत कई एक्सप्रेस ट्रेनों के बदले गये मार्ग

खोरीबाड़ी : एनजीपी-रंगापानी-निजबाड़ी-चाटहाट रेलखंड पर हो रहे कार्य के कारण दिल्ली से आने वाली सिक्किम महानंदा एक्सप्रेस 5 नवम्बर तक सप्ताह के पांच दिन ठाकुरगंज-सिलीगुड़ी रेलखंड होकर डायवर्ट कर दी गई है. इस दौरान चार अन्य सप्ताहिक ट्रेनों को भी ठाकुरगंज होकर डायवर्ट किया गया है. बताते चलें आलुआबाड़ी -एनजीपी रेलखंड पर हो रहे कार्यों […]

खोरीबाड़ी : एनजीपी-रंगापानी-निजबाड़ी-चाटहाट रेलखंड पर हो रहे कार्य के कारण दिल्ली से आने वाली सिक्किम महानंदा एक्सप्रेस 5 नवम्बर तक सप्ताह के पांच दिन ठाकुरगंज-सिलीगुड़ी रेलखंड होकर डायवर्ट कर दी गई है. इस दौरान चार अन्य सप्ताहिक ट्रेनों को भी ठाकुरगंज होकर डायवर्ट किया गया है.

बताते चलें आलुआबाड़ी -एनजीपी रेलखंड पर हो रहे कार्यों को लेकर दोपहर में पांच घंटे ट्रैफिक ब्लॉक के कारण रेलवे ने यह कदम उठाया है. रेलवे द्वारा निर्गत विज्ञप्ति के अनुसार आगामी 5 नवंबर तक दिल्ली से आने वाली 15484 महानंदा एक्सप्रेस ठाकुरगंज होकर चलेगी. वहीं 19709 सोमवार को चलने वाली उदयपुर कामाख्या कविगुरु एक्सप्रेस मंगलवार को चलने वाली 15623 भगत की कोठी कामाख्या एक्सप्रेस, मंगलवार और शनिवार को चलने वाली 15631 बाड़मेर-गुवाहाटी एक्सप्रेस और शुक्रवार को चलने वाली 15654 जम्मू से गुवाहाटी जाने वाली अमरनाथ एक्सप्रेस ठाकुरगंज होकर ही चलेगी.

सप्ताह में 5 दिनों के लिए यह ट्रैफिक ब्लॉक लिया गया है. वहीं डायवर्ट होने के कारण महानदा एक्सप्रेस ट्रेन न्यू जलपाईगुड़ी स्टेशन नहीं जायगी, बल्कि सिलीगुड़ी जंक्शन से ही अलीपुरद्वार की ओर रवाना कर दी जायेगी. बताते चलें कि महानन्दा एक्सप्रेस को 18 अक्टूबर से ठाकुरगंज होकर डाइवर्ट किया जा रही है. वहीं 20 सितम्बर को ही जम्मू से गुवाहाटी जाने वाली अमरनाथ एक्सप्रेस भी अलुआबाड़ी रोड-ठाकुरगंज-सिलीगुड़ी होकर चलाई जा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >