दिसंबर से पहले बोनस की पूरी राशि का हो भुगतान : माकपा

दार्जिलिंग : माकपा के श्रमिक संगठनों का दावा है कि किश्तों में बोनस से चाय श्रमिक खुश नहीं है. शहर के जज बजार स्थित माकपा कार्यलय में माकपा श्रमिक संगठन की रविवार को एक सभा हुई. उसमें वरिष्ठ श्रमिक नेता एंव माकपा के पूर्व राज्यसभा सांसद समन पाठक भी मौजूद थे. दो घण्टे से अधिक […]

दार्जिलिंग : माकपा के श्रमिक संगठनों का दावा है कि किश्तों में बोनस से चाय श्रमिक खुश नहीं है. शहर के जज बजार स्थित माकपा कार्यलय में माकपा श्रमिक संगठन की रविवार को एक सभा हुई.

उसमें वरिष्ठ श्रमिक नेता एंव माकपा के पूर्व राज्यसभा सांसद समन पाठक भी मौजूद थे. दो घण्टे से अधिक समय तक चली इस सभा के बाद पत्रकारों से बात करते हुए श्रमिक नेता रेजिना राई ने कहा कि श्रमिक संगठनों ने मालिक वर्ग को झुका कर 20 प्रतिशत पूजा बोनस दिलाने में तो कामयाब हुए लेकिन बोनस किश्तों में देने की बात मानकर मालिकों को राहत देने का भी काम कर दिया.
उन्होंने कहा कि पहली किश्त के तहत 12 प्रतिशत की राशि तो दीपावाली से पहले देने और 8 प्रतिशत राशि बाद देने की बात हुई है. उन्होंने कहा कि 8 प्रतिशत राशि भी इसी वर्ष देना होगा. टी एसोसिएशन के एक वरिष्ठ अधिकारी के इस बयान का हम खंडन करते है कि 8 प्रतिशत राशि 2020 के अप्रैल मई में देने की बात हुई है. श्री राई ने कहा हमारी मांग स्पष्ट है. 31 दिसम्बर से पहले 8 प्रतिशत की शेष राशि का भुगतान होना चाहिए. हम लोगों के साथ काफी धोखा हो चुका है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >