श्रमिकों को देर से बोनस देने के लिए राज्य सरकार दोषी : देवान

मिरिक : दार्जिलिंग जिले के रंगली रंगलियट में 17 भाजपा समर्थक परिवारों के गोजमुमो विनय गुट में शामिल होने की खबर का भाजपा जिलाध्यक्ष मनोज देवान ने खंडन किया है. भाजपा जिलाध्यक्ष ने कहा कि इस बारे में जिला समिति के पास कोई स्पष्ट सूचना नहीं है. उन्होंने कहा कि वे लोग भाजपा में थे […]

मिरिक : दार्जिलिंग जिले के रंगली रंगलियट में 17 भाजपा समर्थक परिवारों के गोजमुमो विनय गुट में शामिल होने की खबर का भाजपा जिलाध्यक्ष मनोज देवान ने खंडन किया है. भाजपा जिलाध्यक्ष ने कहा कि इस बारे में जिला समिति के पास कोई स्पष्ट सूचना नहीं है.

उन्होंने कहा कि वे लोग भाजपा में थे या नहीं, यह मालूम नहीं. श्री देवान ने कहा कि दार्जिलिंग पहाड़ के चाय बागानों के श्रमिकों को समय पर बोनस नहीं मिलने के लिए राज्य सरकार दोषी है. श्रमिकों के हित में काम करने के लिए मालिक पक्ष ने कभी भी सरकार पर दवाब नहीं बनाया.
बोनस की मांग को लेकर अनशन पर बैठने की जरूरत नहीं थी. यह श्रमिकों के अधिकार का विषय था. मालिकों को बोनस देना ही होगा. बोनस देर से देकर पहाड़ के माहौल को खराब करने की कोशिश की जा रही थी.
इसका राजनीतिक फायदा उठाने के लिए सरकार के निर्देश पर नाटक करने का आरोप लगाया. इस नाटक से स्पष्ट हो गया है कि श्रमिकों को अपने अधिकार से वंचित किया गया. दशहरा से पहले मिलने वाले 20 प्रतिशत बोनस देने में देर के लिए देवान ने राज्य सरकार का उदासीन रवैया और लालकोठी में रहने वाली पार्टी की विफलता करार दिया.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >