जलपाईगुड़ी : पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी जिले में पुल की रेलिंग से टकराकर एक ट्रक नेवड़ा नदी में गिर गया.इस दुर्घटना में ट्रक में सवार एक महिला की मौत हो गयी और 11 अन्य लोग घायल हो गए.पुलिस ने बताया कि यह घटना मालबाजार कस्बे में सुबह करीब 6 बजे हुई. ट्रक में सवार लोग चालसा के मंगलबाड़ी में साप्ताहिक बाजार के लिए जा रहे थे.
नदी में ट्रक गिरी एक की मौत, 11 घायल
जलपाईगुड़ी : पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी जिले में पुल की रेलिंग से टकराकर एक ट्रक नेवड़ा नदी में गिर गया.इस दुर्घटना में ट्रक में सवार एक महिला की मौत हो गयी और 11 अन्य लोग घायल हो गए.पुलिस ने बताया कि यह घटना मालबाजार कस्बे में सुबह करीब 6 बजे हुई. ट्रक में सवार लोग […]

घायल व्यक्तियों को दमकल और सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) के कर्मचारियों द्वारा बचाकर मालबाजार सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल में भर्ती कराया गया है.पुलिस अधिकारी ने बताया कि मालबाजार शहर निवासी गौरी महतो नाम की महिला को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया.11 घायलों में से दो को उत्तर बंगाल मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में भर्ती किया गया है.