सोशल मीडिया में ब्लॉक अधिकारी का वीडियो वायरल

कर्मचारियों को अपशब्द बोलने व धमकाने का आरोप बालुरघाट : कर्मचारियों के साथ गाली-गलौज करते हुए युवक को धक्का देने, डराने व मारपीट की धमकी देते हुए हरीरामपुर के बीडीओ की तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो गयी. वीडियो में हरीरामपुर ब्लॉक अधिकारी श्रीमान बनर्जी को स्थानीय एक तृणमूलकार्यकर्ता मोहम्मद अजीज को धक्का मारते व […]

कर्मचारियों को अपशब्द बोलने व धमकाने का आरोप

बालुरघाट : कर्मचारियों के साथ गाली-गलौज करते हुए युवक को धक्का देने, डराने व मारपीट की धमकी देते हुए हरीरामपुर के बीडीओ की तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो गयी. वीडियो में हरीरामपुर ब्लॉक अधिकारी श्रीमान बनर्जी को स्थानीय एक तृणमूलकार्यकर्ता मोहम्मद अजीज को धक्का मारते व धमकी देते देखा गया. इससे ब्लॉक प्रशासन पर सवालिया निशान लग गये हैं.
जानकारी मिली है कि सिरशी इलाके की एक महिला कुछ दिनों पहले समव्यथी योजना के रुपए के लिए आवेदन किया था. समव्यथी फंड में रुपए नहीं रहने के कारण महिला को कई बार लौटा दिया गया. शुक्रवार शाम महिला की ओर से मोहम्मद अजीज ब्लॉक कार्यालय पहुंचे. आरोप है कि नशे की हालत में युवक ने बीडीओ कार्यालय के कर्मचारियों के साथ अशालीन व्यवहार व गाली-गलौज किया.
मामले की जानकारी मिलने पर बीडीओ श्रीमान बनर्जी वहां पहुंचे. उन्होंने अजीज को धमकी दी. वीडियो में श्रीमान बनर्जी को युवक को धक्का मारते देखा जा रहा है. वह युवक को मारकर चमड़े खींचने की धमकी दे रहे हैं. इसी बीच कोई अजीज को कार्यालय से निकला देता है. वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो गया. श्रीमान बनर्जी ने कहा कि युवक से मारपीट नहीं की गयी है. वह नशे की हालत में कार्यालय के कर्मचारियों को गाली-गलौज कर रहा था. इसलिए उसे ब्लॉक कार्यालय से बाहर निकाल दिया गया.
कर्मचारियों को अपशब्द बोलने व धमकाने का आरोप
बालुरघाट. कर्मचारियों के साथ गाली-गलौज करते हुए युवक को धक्का देने, डराने व मारपीट की धमकी देते हुए हरीरामपुर के बीडीओ की तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो गयी. वीडियो में हरीरामपुर ब्लॉक अधिकारी श्रीमान बनर्जी को स्थानीय एक तृणमूल कार्यकर्ता मोहम्मद अजीज को धक्का मारते व धमकी देते देखा गया. इससे ब्लॉक प्रशासन पर सवालिया निशान लग गये हैं.
जानकारी मिली है कि सिरशी इलाके की एक महिला कुछ दिनों पहले समव्यथी योजना के रुपए के लिए आवेदन किया था. समव्यथी फंड में रुपए नहीं रहने के कारण महिला को कई बार लौटा दिया गया. शुक्रवार शाम महिला की ओर से मोहम्मद अजीज ब्लॉक कार्यालय पहुंचे. आरोप है कि नशे की हालत में युवक ने बीडीओ कार्यालय के कर्मचारियों के साथ अशालीन व्यवहार व गाली-गलौज किया.
मामले की जानकारी मिलने पर बीडीओ श्रीमान बनर्जी वहां पहुंचे. उन्होंने अजीज को धमकी दी. वीडियो में श्रीमान बनर्जी को युवक को धक्का मारते देखा जा रहा है. वह युवक को मारकर चमड़े खींचने की धमकी दे रहे हैं. इसी बीच कोई अजीज को कार्यालय से निकला देता है. वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो गया. श्रीमान बनर्जी ने कहा कि युवक से मारपीट नहीं की गयी है. वह नशे की हालत में कार्यालय के कर्मचारियों को गाली-गलौज कर रहा था. इसलिए उसे ब्लॉक कार्यालय से बाहर निकाल दिया गया.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >