बीरभूम : तृणमूल कांग्रेस व भाजपा समर्थकों में झड़प

पानागढ़ : बीरभूम जिले के पाड़ुई थाना के सिमुलिया गांव में रविवार सुबह भाजपा और तृणमूल समर्थकों में हिंसक झड़प हो गयी. इस दौरान बमबाजी से पूरा इलाका थर्रा उठा. सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने उपद्रवियों को तितर-बितर करने के लिए आंसू गैस के गोले छोड़े और हवाई फायरिंग की. हालांकि पुलिस ने […]

पानागढ़ : बीरभूम जिले के पाड़ुई थाना के सिमुलिया गांव में रविवार सुबह भाजपा और तृणमूल समर्थकों में हिंसक झड़प हो गयी. इस दौरान बमबाजी से पूरा इलाका थर्रा उठा. सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने उपद्रवियों को तितर-बितर करने के लिए आंसू गैस के गोले छोड़े और हवाई फायरिंग की. हालांकि पुलिस ने हवाई फायरिंग की बात से इंकार किया है.

घटना को लेकर भाजपा जिला नेता कालो सोना मंडल ने बताया कि भाजपाकर्मी सबुर शेख शनिवार रात इलम बाजार थाने के कयरा गांव में बैठक के लिए गये थे. सिमुलिया गांव लौटने पर देर रात तृणमूल से जुड़े अपराधी तत्वों ने भाजपा समर्थकों के घर पर हमला कर दिया. इस दौरान भाजपा के दो समर्थकों के घरों में आग लगा दी गयी.
उधर, घटना को लेकर तृणमूल नेताओं का कहना है कि भाजपा समर्थकों ने हमला किया. मिलन शेख के घर पर हमला किया गया. उसके घर में आग लगा दी गयी. जानकारी के अनुसार, रविवार सुबह तक भाजपा और तृणमूल समर्थकों में झड़प होती रही.
इलाके में तनाव को देखते हुए बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे. जानकारी के अनुसार, पास के गांव बेलूटी तथा पलसा में भी तनाव फैल गया है. ग्रामीणों का कहना है कि पुलिस को लक्ष्य कर राजनीतिक दलों द्वारा बमबाजी की जा रही है. पुलिस का कहना है कि फिलहाल हालात नियंत्रण में है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >