युवती से दुष्कर्म के बाद हत्या

72 घंटे के बाद हुई शव की पहचान प्रेम प्रसंग मामले में हत्या करने का युवक पर लगा आरोप बालुरघाट : गंगारामपुर में युवती के साथ दुष्कर्म के बाद हत्या मामले के 72 घंटे के बाद युवती का परिचय मिल गया. युवती गंगारामपुर थाना के सिंगफरका इलाका निवासी है. छह सिंतबर को वह अपने मामा […]

72 घंटे के बाद हुई शव की पहचान

प्रेम प्रसंग मामले में हत्या करने का युवक पर लगा आरोप
बालुरघाट : गंगारामपुर में युवती के साथ दुष्कर्म के बाद हत्या मामले के 72 घंटे के बाद युवती का परिचय मिल गया. युवती गंगारामपुर थाना के सिंगफरका इलाका निवासी है. छह सिंतबर को वह अपने मामा के घर जाने के लिए रवाना हुई थी. अगले दिन गला कटे हालत में उसका शव गंगारामपुर थाना के जहांगीरपुर इलाके के पूणर्भवा नदी के किनारे पाया गया. स्थानीय लोगों का आरोप है कि युवती का दुष्कर्म के बाद हत्या की गयी है. लोगों का अनुमान है कि प्रेम संबंध के कारण ही हत्या हुई होगी. गंगारामपुर थाना पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.
उल्लेखनीय है कि बीते शनिवार सुबह गंगारामपुर थाना के जहांगीरपुर पठानपाड़ा बागानबाड़ी इलाके के नदी के किनारे अज्ञात युवती को स्थानीय लोगों ने पड़ा देखा. शव का गला कटा हुआ व चेहरे पर कई गहरे घाव के निशान थे. स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना तुरंत गंगारमपुर थाने को दी. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर बालुरघाट जिला अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. घटना के 72 घंटे के बाद पता चला की एक युवक ने प्रेम में ठुकराये जाने के कारण युवती के साथ दुष्कर्म के बाद उसकी हत्या कर दी.
जानकारी मिली है कि गंगारामपुर में अपना इलाज कराने के दौरान युवती का कालदिघी इलाके के युवक पिंटु सरकार के साथ परिचय हुआ था. पिंटु गंगारामपुर कालदिघी इलाके के एक क्लिनिक में काम करता था. कुछ महीने पहले पिंटू सरकार ने युवती को प्रेम प्रस्ताव दिया. युवती ने प्रस्ताव ठुकरा दिया. लेकिन पिंटु बीच बीच में युवती को फोन करता रहा. बीते शुक्रवार को वह मामा के घर जाने के लिए घर से निकल रही थी. उस समय पिंटू का फोन आया था. इधर मामा के घर नहीं पहुंचने पर परिवार वाले चिंतित होकर उसकी तलाश शुरू कर दी. सोमवार को सोशल मीडिया के जरिए बेटी की खबर मिली. इधर पुलिस सोमवार रात आरोपी पिंटू सरकार के घर पर पहुंची तो आरोपी इलाके से फरार हो गया. मंगलवार को शव परिवार वालों को सौंप दिया गया.
युवती के पिता ने बताया कि उसकी छोटी बेटी ने फेसबुक ने दीदी की तस्वीर देख कर पहचानी. इसके बाद परिवारवाले घटनास्थल पर पहुंचे. मृतका के पिता ने ही गंगारामपुर पुलिस को पिंटू सरकार के बारे में बताया. उसने दोषी की कड़ी सजा की मांग की है. दूसरी ओर गंगारामपुर थाना आईसी पूर्णेंदु कुंडु ने बताया कि शव की शिनाख्त हुई है. परिवार ने लिखित शिकायत दर्ज करवायी है. आसामी की तलाश की जा रही है. पुलिस ने दावा किया कि जल्द ही आरोपी व उसके साथियों को पकड़ लिया जायेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >