अपराधियों पर आयी शामत, एक दिन में 11 पकड़े गये

सिलीगुड़ी : सोमवार का दिन अपराधियों पर कहर बनकर टूटा. इस दिन पुलिस, एसएसबी और वन विभाग ने कई जगह छापेमारी कर कुल 11 अपराधियों को गिरफ्तार किया. साथ ही हथियार, गांजा, अवैध लकड़ी जब्त की गयी. एनजेपी पुलिस ने सोमवार शाम में फूलबारी मर्डर मोड़ इलाके से चार युवकों को को तीन देसी वन […]

सिलीगुड़ी : सोमवार का दिन अपराधियों पर कहर बनकर टूटा. इस दिन पुलिस, एसएसबी और वन विभाग ने कई जगह छापेमारी कर कुल 11 अपराधियों को गिरफ्तार किया. साथ ही हथियार, गांजा, अवैध लकड़ी जब्त की गयी. एनजेपी पुलिस ने सोमवार शाम में फूलबारी मर्डर मोड़ इलाके से चार युवकों को को तीन देसी वन शटर पिस्टल के साथ पकड़ा. वहीं, ए

नजेपी पुलिस ने फूलबारी इलाके से 23 किलो गांजा के साथ एक महिला समेत दो लोगों को गिरफ्तार किया. उधर, भारत-नेपाल सीमा पर स्थित एसएसबी की 41वीं बटालियन के जवानों ने पानीटंकी चेक पोस्ट पर चेकिंग के दौरान पांच लोगों को भारतीय व नेपाली मुद्रा के साथ दबोचा. दूसरी ओर, बैकुंठपुर रेंज के वन विभाग कर्मियों ने सिलीगुड़ी संलग्न शिवमंदिर इलाके में छापेमारी अभियान चलाकर 15 लाख रुपये की लकड़ी व फर्नीचर जब्त किये. हालांकि इस अभियान में किसी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >