डायना नदी से अजगर बरामद , गोरूमारा जंगल में छोड़ा गया

नगराकाटा : नागराकाटा ब्लॉक स्थित डायना नदी में बहकर आये एक अजगर को मंगलवार दोपहर ग्रामीणों ने पकड़ कर वन विभाग को सौंप दिया. इससे पहले अजगर मिलने की खबर से इलाके में सनसनी फैल गयी. लोगों ने सांप को पकड़ने के साथ ही इसकी जानकारी वन विभाग को दी. वन विभाग के कर्मचारी सांप […]

नगराकाटा : नागराकाटा ब्लॉक स्थित डायना नदी में बहकर आये एक अजगर को मंगलवार दोपहर ग्रामीणों ने पकड़ कर वन विभाग को सौंप दिया. इससे पहले अजगर मिलने की खबर से इलाके में सनसनी फैल गयी. लोगों ने सांप को पकड़ने के साथ ही इसकी जानकारी वन विभाग को दी.

वन विभाग के कर्मचारी सांप को ले गये और गोरूमारा जंगल में छोड़ दिया. वनकर्मियों का कहना है कि भूटान सीमा पर सोमवार रात हुई भारी बारिश के कारण डायना नदी का जल स्तर बढ़ गया है. ऐसा लगता है कि अजगर नदी में बह कर इधर आ गया था. स्थानीय लोगों ने कहा कि जब वह डायना नदी के जलस्तर को देखने गये तो उन्हें अजगर मिला. सूचना मिलते ही खुनिया रेंज के वनकर्मी घटनास्थल पर पहुंचे और अजगर को कब्जे में लिया. रेंजर राजकुमार लायक ने बताया कि अजगर की लंबाई करीब 10 फुट थी.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >