बाजार में लगा कचरे का अंबार

समस्या : साफ- सफाई की कोई व्यवस्था नहीं, गंदगी से इलाके में फैल रही दुर्गंध मालबाजार : मयनागुड़ी-मालबाजार जाने वाले 31 नंबर राष्ट्रीय राजमार्ग के पास माल ब्लॉक का लाटागुड़ी बाजार स्थित है. यहां बुधवार व शनिवार को हाट लगता है. रोज के बाजार में लगभग 150 व्यवसायी दुकान लगाने के साथ ही हाट के […]

समस्या : साफ- सफाई की कोई व्यवस्था नहीं, गंदगी से इलाके में फैल रही दुर्गंध

मालबाजार : मयनागुड़ी-मालबाजार जाने वाले 31 नंबर राष्ट्रीय राजमार्ग के पास माल ब्लॉक का लाटागुड़ी बाजार स्थित है. यहां बुधवार व शनिवार को हाट लगता है. रोज के बाजार में लगभग 150 व्यवसायी दुकान लगाने के साथ ही हाट के दिन यहां हजारों व्यवसायी दुकाने लगाते हैं. साथ ही मछली व मीट की दुकाने भी लगायी जाती है. लेकिन यहां जल निकासी या कचरा प्रबंधन का कोई इंतजाम नहीं है. पूरे बाजार में मछली के शल्क, थार्माकोल, सब्जी के छिलके व कचरे फैला रहता है.
हाटों के दिन तो हालत और खराब रहती है. हाटों में क्रेता विक्रेता व स्थानीय लोग स्थिति से और परेशान रहते हैं. समस्या के समाधान के लिए एसजेडीए की ओर से यहां 8 करोड़ 84 लाख रुपए की लागत से इस ‘न्यू जेनरेशन हाट व मार्केट कॉमप्लेक्ट’ बनाने का फैसला लिया गया था. मुख्यमंत्री ने पिछले साल अक्टूबर महीने में इसका शिलान्यास भी किया था. लेकिन अभी तक मार्केट नहीं बना है. अब स्थिति ऐसी है कि बाजार में लोगों का चलना ही मुश्किल हो गया है. इस सड़क से हजारों लोगों का रोज गुजरना होता है. पूरा इलाका दुर्गंधमय हो गया है.
लाटागुड़ी ग्राम पंचायत प्रधान जगबंधु सेन ने बताया कि मामले को लेकर व्यवसायियों से बातचीत हुई है. लोगों को बाजार के पास कचरा फेंकने से मना किया गया है. माल पंचायत समिति के अध्यक्ष महुआ गोप ने बताया कि जिला शासक को भी मामले से अ‍वगत कराया गया है. जल्द ही इलाके की सफाई करवायी जायेगी.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >