गंगारामपुर में सूर्य के चारों ओर दिखा इंद्रधनुषी वलय

उत्सुकता : दक्षिण दिनाजपुर जिले के गंगारामपुर में शनिवार को एक विरल दृश्य देखने को मिला आकाश में बादल रहने के बावजूद बारिश नहीं होने पर बनता है कलर स्पेक्ट्रम : अध्यापिका बालुरघाट :दक्षिण दिनाजपुर जिले के गंगारामपुर में शनिवार को एक विरल दृश्य देखने को मिला जो पिछले साल भी देखने को मिला था. […]

उत्सुकता : दक्षिण दिनाजपुर जिले के गंगारामपुर में शनिवार को एक विरल दृश्य देखने को मिला

आकाश में बादल रहने के बावजूद बारिश नहीं होने पर बनता है कलर स्पेक्ट्रम : अध्यापिका
बालुरघाट :दक्षिण दिनाजपुर जिले के गंगारामपुर में शनिवार को एक विरल दृश्य देखने को मिला जो पिछले साल भी देखने को मिला था. बादल से घिरे आकाश में सूर्य मंडल के चारों ओर इंद्रधनुषी वलय देखने पर शहरवासियों की उत्सुकता काफी बढ़ गयी. लोगों में अपने मोबाइल फोन पर इस विरल दृश्य को कैद करने की होड़ सी लग गयी. इसके साथ ही इस भौगोलिक परिघटना की लोग अलग अलग तरीके से व्याख्या कर रहे हैं. कोई इसे अशुभ संकेत के रुप में देख रहा है तो कोई इसे बदलती जलवायु से जोड़कर देख रहा है.
कुल मिलाकर आज सुबह साढ़े दस बजे के करीब दिखे इस दृश्य को लेकर शहर में उत्सुकता चरम पर रही. उल्लेखनीय है कि पिछले साल भी ऐसा ही दृश्य देखा गया था. इसके अलावा सिलीगुड़ी शहर में 8 अगस्त 2017 को ऐसा ही दृश्य देखा गया था. वहीं, बालुरघाट कॉलेज में भूगोल की अध्यापिका ब्यूटी दास का कहना है कि जब आकाश में बादल होते हैं लेकिन बारिश नहीं होती है तब ऐसा वर्ण-पट (कलर स्पेक्ट्रम) बनता है. उन्होंने बताया कि यह एक स्थानीय घटना है.
स्थानीय निवासी सुमन राय ने बताया कि सूर्य ग्रहण या इस तरह के दृश्य कभी कभी दिखायी देते हैं. हालांकि इस मामले में किसी तरह की पूर्व सूचना नहीं मिली थी. स्वाभाविक रुप से लोगों में भय और उत्सुकता का मिश्रित भाव है. कई लोगों का कहना है कि यह अशुभ संकेत है. इसके बाद बारिश नहीं होगी. किसी ने मानव जाति पर किसी भारी आपदा का यह पूर्वाभास बताया. सुमन राय का कहना है कि सूर्य के चारों ओर इंद्रधनुषी वलय बादल और सूर्य की आपसी अंतर्क्रिया का परिणाम लगता है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >