बंगाल : जलपाईगुड़ी में करंट लगने से हाथी की मौत

जलपाईगुड़ी (बंगाल) : जिले के माल ब्लाक इलाके में क्रांति-उदलाबाड़ी राज्य सड़क के किनारे एक हाथी का शव बरामद किया गया है. जानकारी के अनुसार हाथी की मौत करंट लगने से हुई है. बताया जा रहा है कि बिजली के तारों की ऊंचाई कम थी जिसके कारण हाथी उसकी चपेट आ गया. इस हाथी का […]

जलपाईगुड़ी (बंगाल) : जिले के माल ब्लाक इलाके में क्रांति-उदलाबाड़ी राज्य सड़क के किनारे एक हाथी का शव बरामद किया गया है. जानकारी के अनुसार हाथी की मौत करंट लगने से हुई है. बताया जा रहा है कि बिजली के तारों की ऊंचाई कम थी जिसके कारण हाथी उसकी चपेट आ गया. इस हाथी का एक दांत टूटा हुआ था जिसके कारण इसे इलाके में दायां गणेश के नाम से जाना जाता था.

हाथी के शव को देखने के लिए स्थानीय लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी. जानकारी मिलने के बाद मौके पर तारघेरा और आपालचाद रेंज के वनकर्मी पहुंचे. हाथी के शव का पोस्टमार्टम कराया जायेगा ताकि उसकी मौत के कारणों के बारे में विस्तार से पता लगाया जा सके.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >