अब रात में भी हो सकेगी रेलवे लाइन की मरम्मत

उपलब्धि : अलीपुरद्वार व धूपगुड़ी-खलीग्राम में रात्रिकालीन कार्य शुरू अलीपुरद्वार :पहली बार पूर्व सीमांत रेलवे ने रात के समय 100 फीसदी मशीनी विधि से रेलों व स्लीपरों के नवीकरण का कार्य प्रारंभ किया है. पहले दिन के समय पटरी का मशीनी विधि से नवीकरण का कार्य होता. लेकिन अब रात के समय में भी कार्य […]

उपलब्धि : अलीपुरद्वार व धूपगुड़ी-खलीग्राम में रात्रिकालीन कार्य शुरू

अलीपुरद्वार :पहली बार पूर्व सीमांत रेलवे ने रात के समय 100 फीसदी मशीनी विधि से रेलों व स्लीपरों के नवीकरण का कार्य प्रारंभ किया है. पहले दिन के समय पटरी का मशीनी विधि से नवीकरण का कार्य होता. लेकिन अब रात के समय में भी कार्य किया जायेगा.

अलीपुरद्वार मंडल के धूपगुड़ी-खलीग्राम ब्लॉक के सिग्नल लाइन अनुभाग में इस काम के लिए 170 फीसदी से ज्यादा हिस्से का चयन किया गया है. इस ट्रैक से ट्रेनों की आवाजाही अत्याधिक होने के कारण दिन के समय ट्रैक को ब्लॉक कर काम करना कठिन है. इसलिए रात के समय मरम्मत का काम किया जा रहा है. यह 100 फीसदी मशीनी प्रक्रिया है. इसके तहत एक ब्लॉक में लगभग 300 मीटर ट्रैक का नवीकरण किया गया. मशीन के अप एंड डाउन दिशा में आवाजाही के लिए मुख्य ट्रैक के बगल में अतिरिक्त ट्रैक बिछाई गयी है.

रात के समय कार्य करना अत्यंत कठिन है. इसमें ज्यादा रौशनी की जरूरत पड़ती है. इसके लिए ट्रैक के दोनों तरफ 500 मीटर लंबाई में 65 हैलोजेन लाइटों के साथ ही 263 केवीए जेनरेटरों का इस्तेमाल किया गया. काम की निगरानी व तत्परता के लिए इस ब्लॉक में रेलवे की ओर से एक अधिकारी, 2 सुपरवाइजर, ठेकेदार की ओर से 3 सुपरवाइजर एवं 120 श्रमिक नियुक्त किये गये हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >