आजाद हिंद फौज के 75 वर्ष होने पर कार्यक्रम

सिलीगुड़ी :नेताजी सुभाष चंद्र बोस के नेतृत्ववाली आजाद हिंद फौज के 75 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में मंगलवार को ऑल इंडिया लीगल एड फोरम की दार्जिलिंग जिला कमेटी की ओर से सिलीगुड़ी के दीनबंधु मंच में एक कार्यक्रम आयोजित किया गया. राष्ट्रीय ध्वज फहराकर कार्यक्रम की शुरूआत हुई. इस दौरान देश की आजादी में […]

सिलीगुड़ी :नेताजी सुभाष चंद्र बोस के नेतृत्ववाली आजाद हिंद फौज के 75 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में मंगलवार को ऑल इंडिया लीगल एड फोरम की दार्जिलिंग जिला कमेटी की ओर से सिलीगुड़ी के दीनबंधु मंच में एक कार्यक्रम आयोजित किया गया. राष्ट्रीय ध्वज फहराकर कार्यक्रम की शुरूआत हुई.

स दौरान देश की आजादी में नेताजी के योगदान पर उपस्थित वक्ताओं ने अपना वक्तव्य पेश किया. संगठन के जिला संयोजक नांटू पाल ने बताया कि नेताजी की मृत्यु आज भी एक रहस्य है. सभा के माध्यम से उन लोगों ने इस रहस्य से पर्दा उठाने की मांग की है. कार्यक्रम में ऑल इंडिया लीगल एड फोरम के संयुक्त सचिव जयदीप मुखर्जी, राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त सुतापा चटर्जी व अन्य उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >