सिलीगुड़ी :नेताजी सुभाष चंद्र बोस के नेतृत्ववाली आजाद हिंद फौज के 75 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में मंगलवार को ऑल इंडिया लीगल एड फोरम की दार्जिलिंग जिला कमेटी की ओर से सिलीगुड़ी के दीनबंधु मंच में एक कार्यक्रम आयोजित किया गया. राष्ट्रीय ध्वज फहराकर कार्यक्रम की शुरूआत हुई.
इस दौरान देश की आजादी में नेताजी के योगदान पर उपस्थित वक्ताओं ने अपना वक्तव्य पेश किया. संगठन के जिला संयोजक नांटू पाल ने बताया कि नेताजी की मृत्यु आज भी एक रहस्य है. सभा के माध्यम से उन लोगों ने इस रहस्य से पर्दा उठाने की मांग की है. कार्यक्रम में ऑल इंडिया लीगल एड फोरम के संयुक्त सचिव जयदीप मुखर्जी, राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त सुतापा चटर्जी व अन्य उपस्थित थे.
