समर्थकों को ही फोन पर नहीं मिल रहीं दीदी

चालसा : भारतीय जनता महिला मोरचा (भाजममो) की नेत्रियों ने दीदी के बोलो अभियान पर कटाक्ष करते हुए कहा है कि दूसरे लोगों की कौन कहे, अपने ही समर्थकों को ही फोन पर उपलब्ध नहीं हो रही हैं दीदी. यह स्पष्ट हो गया है कि जनता अब तृणमूल के साथ नहीं है. शुक्रवार को मेटेली […]

चालसा : भारतीय जनता महिला मोरचा (भाजममो) की नेत्रियों ने दीदी के बोलो अभियान पर कटाक्ष करते हुए कहा है कि दूसरे लोगों की कौन कहे, अपने ही समर्थकों को ही फोन पर उपलब्ध नहीं हो रही हैं दीदी. यह स्पष्ट हो गया है कि जनता अब तृणमूल के साथ नहीं है.

शुक्रवार को मेटेली ब्लॉक के दक्षिण धूपझोड़ा के भांडानीपाड़ा में आयोजित महिला मोरचा की सभा में राज्य सचिवालय की जिला पर्यवेक्षक अनिंदिता राय दास ने उक्त बातें कही. सभा में नयी सदस्यों को सदस्यता दिलाने के अलावा विभिन्न मसलों पर चर्चा की गयी.
राज्य में तृणमूल के शासन पर निशाना साधते हुए अनिंदिता राय दास ने कहा कि राज्य में नारी की कोई सुरक्षा नहीं है. महिलाओं से दुष्कर्म की घटनायें हो रही हैं.
उत्पीड़ित हो रही हैं. ऐसी घटनाओं को मुख्यमंत्री छोटी घटना बता रही हैं. ब्लैक मनी देश में लौटाने के सवाल पर उन्होंने कहा कि पहले तृणमूल नेता और मंत्री कटमनी लौटायें फिर कालाधन के बारे में सोचा जायेगा.
अब इस राज्य की जनता तृणमूल के शासन से ऊब गयी है. इस सरकार के जाने का वक्त हो गया है. सभा में अनिंदिता के अलावा मौजूद रहीं महिला मोरचा की जिलाध्यक्ष टिना गांगुली, महासचिव दुर्गा ठाकुर, मेटेली मंडल की अध्यक्ष सुमन छेत्री, रुना बेगम, पिंकी मुंडा, मनीषा राय. सभा में महिलाओं की खासी उपस्थिति रही.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >