रहस्यमय रासायनिक पदार्थ के साथ बांग्लादेशी गिरफ्तार

जलपाईगुड़ी : शनिवार रात कूचबिहार जिले के हल्दीबाड़ी इलाके में नाका चेकिंग के दौरान एक बांग्लादेशी नागरिक को इनोवा गाड़ी से रहस्यमय रासायनिक पदार्थ के साथ गिरफ्तार किया गया. आरोपी बांग्लादेश के नीलफामारी जिले का निवासी है. साथ में गिरफ्तार गाड़ी चालक राजीव मोहम्मद जलपाईगुड़ी जिले के राजगंज का रहनेवाला है. पुलिस सूत्रों से पता […]

जलपाईगुड़ी : शनिवार रात कूचबिहार जिले के हल्दीबाड़ी इलाके में नाका चेकिंग के दौरान एक बांग्लादेशी नागरिक को इनोवा गाड़ी से रहस्यमय रासायनिक पदार्थ के साथ गिरफ्तार किया गया. आरोपी बांग्लादेश के नीलफामारी जिले का निवासी है. साथ में गिरफ्तार गाड़ी चालक राजीव मोहम्मद जलपाईगुड़ी जिले के राजगंज का रहनेवाला है.

पुलिस सूत्रों से पता चला है कि कंटेनर में कोई रेडियाऐक्टिव पदार्थ (यूरेनियनम जैसा) रहने की संभावना जतायी गयी है. आरोपी समीउल इस्लाम सायन को पूछताछ के लिए कूचबिहार जिला मुख्यालय ले जाया गया है. इस संबंध में हल्दीबाड़ी थाना प्रभारी देवाशीष बोस ने बताया कि एक कंटेनर के भीतर से दुर्लभ तरल धातु मिली है. मामले की छानबीन की जा रही है. दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है. रविवार को दोनों को मेखलीगंज अदालत में पेश किया गया.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >