सिलीगुड़ी: सुपारी लदे ट्रक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

सिड़ीगुड़ी : सिलीगुड़ी मेट्रोपोलिटन पुलिस के न्यू जलपाईगुड़ी थाना ने दो मामलों में फुलबाड़ी तथा शांतिपाड़ा इलाकों से तीन लोगों को गिरफ्तार किया है. इनमें से एक सुपारी की तस्करी का आरोपी है. रविवार उन तीनों को एनजेपी थाना पुलिस ने जलपाईगुड़ी जिला अदालत में पेश किया. पुलिस के पास खबर थी कि जीतेंद्र पटले […]

सिड़ीगुड़ी : सिलीगुड़ी मेट्रोपोलिटन पुलिस के न्यू जलपाईगुड़ी थाना ने दो मामलों में फुलबाड़ी तथा शांतिपाड़ा इलाकों से तीन लोगों को गिरफ्तार किया है. इनमें से एक सुपारी की तस्करी का आरोपी है. रविवार उन तीनों को एनजेपी थाना पुलिस ने जलपाईगुड़ी जिला अदालत में पेश किया.

पुलिस के पास खबर थी कि जीतेंद्र पटले नामक एक व्यक्ति तस्करी के उद्देश्य से सुपारी लदा एक वाहन लेकर सिलीगुड़ी की ओर आ रहा है. इसके बाद एनजेपी पुलिस ने फुलबाड़ी इलाके में चेकिंग लगायी. इसी दौरान उक्त ट्रक पकड़ा गया. सुपारी के वैध कागजात नहीं दिखाने पर शनिवार रात पुलिस ने सुपारी का ट्रक जब्त करके चालक को गिरफ्तार कर लिया.
उधर, शांतिपाड़ा इलाके से पुलिस ने छोटी-मोटी चोरी- छिनतई की घटनाओं को अंजाम देने के आरोप में धर्मा पासवान तथा बाबू बर्मन को गिरफ्तार किया है. पुलिसी सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार, दोनों के खिलाफ कई मामले पहले से दर्ज थे. शनिवार रात को उन्हें गिरफ्तार किया गया. रविवार को तीनों आरोपियों को कोर्ट ने पुलिस रिमांड में भेज दिया.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >