पुलिस से घबराकर सरकारी कर्मचारी ने निगला कारतूस

पुलिस ने तुरंत रायगंज मेडिकल कॉलेज में कराया भर्ती हेमताबाद : घर में अचानक पुलिस की छापेमारी से घबराकर सरकारी कर्मचारी ने जिंदा कारतूस निगल लिया. घटना बुधवार की रात उत्तर दिनाजपुर जिले के हेमताबाद थाना के बारुइबाड़ी गांव में हुई है. कारतूस निगलने के बाद अस्वस्थ्य हालत में सरकारी कर्मचारी नूर इस्लाम को रायगंज […]

पुलिस ने तुरंत रायगंज मेडिकल कॉलेज में कराया भर्ती

हेमताबाद : घर में अचानक पुलिस की छापेमारी से घबराकर सरकारी कर्मचारी ने जिंदा कारतूस निगल लिया. घटना बुधवार की रात उत्तर दिनाजपुर जिले के हेमताबाद थाना के बारुइबाड़ी गांव में हुई है.
कारतूस निगलने के बाद अस्वस्थ्य हालत में सरकारी कर्मचारी नूर इस्लाम को रायगंज सरकारी मेडिकल कॉलेज व अस्पताल में भर्ती करवाया गया. घटना की छानबीन हेमताबाद थाना पुलिस कर रही है.
रायगंज जिला अस्पताल में चिकित्साधीन नूर इस्लाम इसी अस्पताल में ग्रुप डी का कर्मचारी है. उसने बताया कि उसपर तलाक का मामला चल रहा है. हेमताबाद थाना पुलिस ने बुधवार रात नूर इस्लाम के पास एक अवैध हथियार है. सूचना पाकर पुलिस ने उसके घर पर छापा मारा. घर पर हथियार तो नहीं मिला, लेकिन तलाशी के दौरान नूर इस्लाम एक कारतूस को निगल लिया. उसे पुलिस ने तुरंत रायगंज मेडिकल कॉलेज में भर्ती करवाया.
जबकि नूर इस्लाम का कहना है कि उसे झूठे आरोप में फंसाया जा रहा है. यह सब उसकी पत्नी की साजिश है. घर में तलाशी के लिए उसे कोई भी कागज नहीं मिला है. हालांकि उसके पेट का एक्सरे करने पर पेट में कारतूस की देखा गया. उसने बताया कि घर में अचानक पुलिस के धावा बोलने से घबराकर उसने ऐसा किया है. हेमताबाद थाना पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >