मालदा : ड़क किनारे मिला व्यवसायी का शव

मालदा : एक मुर्गी व्यवसायी का खून से लथपथ शव सड़क किनारे मिलने से सनसनी है. रविवार को ओल्ड मालदा थानांतर्गत नारायणपुर इलाके में पुलिस ने शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है. मृत व्यवसायी का नाम मुजिबर रहमान (55) है. वह दक्षिण दिनाजपुर जिले के तपन थानांतर्गत लक्खीपुर गांव के निवासी थे. […]

मालदा : एक मुर्गी व्यवसायी का खून से लथपथ शव सड़क किनारे मिलने से सनसनी है. रविवार को ओल्ड मालदा थानांतर्गत नारायणपुर इलाके में पुलिस ने शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है.

मृत व्यवसायी का नाम मुजिबर रहमान (55) है. वह दक्षिण दिनाजपुर जिले के तपन थानांतर्गत लक्खीपुर गांव के निवासी थे. पुलिस सूत्र के अनुसार, हर सप्ताह शनिवार को वह मैजिक वैन में मुर्गियों की आपूर्ति करने आते थे. लेकिन बीते शनिवार को वह घर नहीं लौटे. उसके बाद ही उनका शव नारायणपुर इलाके में मिला.
पुलिस ने बताया है कि उनके वाहन का पता नहीं चल पाया है. उनके शरीर के विभिन्न हिस्सों पर चोट के निशान हैं. हालांकि पोस्टमार्टम की रिपोर्ट मिलने तक कहना मुश्किल है कि ये चोट हत्या के निशान हैं या किसी दुर्घटना के. परिवारवालों ने आशंका जतायी है कि रुपये के लेन-देन को लेकर उनकी हत्या की गयी होगी. ओल्ड मालदा थाना पुलिस ने इस रहस्यमय घटना की तफ्तीश शुरू कर दी है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >