धोखेबाज प्रेमी के घर के सामने धरने पर बैठी प्रेमिका

शादी का प्रस्ताव ठुकराने से क्षुब्ध युवती ने दिया धरना मौके पर पहुंची एनजेपी थाना व माटीगाड़ा पुलिस काफी समझाने के बाद युवती को थाने लाया गया सिलीगुड़ी : प्रेम जाल में फंसाकर प्रेमिका के साथ शारीरिक संबंध बनाने के बाद प्रेमी द्धारा शादी का प्रस्ताव ठुकराने से झुब्ध प्रेमिका गुरुवार को प्रेमी के घर […]

शादी का प्रस्ताव ठुकराने से क्षुब्ध युवती ने दिया धरना

मौके पर पहुंची एनजेपी थाना व माटीगाड़ा पुलिस
काफी समझाने के बाद युवती को थाने लाया गया
सिलीगुड़ी : प्रेम जाल में फंसाकर प्रेमिका के साथ शारीरिक संबंध बनाने के बाद प्रेमी द्धारा शादी का प्रस्ताव ठुकराने से झुब्ध प्रेमिका गुरुवार को प्रेमी के घर के सामने धरने पर बैठ गयी. अस दौरान काफी देर तक हाइवोल्टेज ड्रामा चलता रहा. इसकी खबर मिलते ही एनजेपी थाना के साथ ही माटीगाड़ा पुलिस मौके पर पहुंची.
पुलिस ने युवती से पूरे मामले की जानकारी ली. काफी समझाने के बाद भी युवती प्रेमी के घर के सामने से उठने का नाम ही नहीं ले रही थी. हालांकि पुलिसकर्मियों द्वारा काफी कोशिश करने के बाद युवती को थाने लाया गया. पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार युवती एनजेपी थाना इलाके की रहने वाली है.
वहीं इसका प्रेमी संदीप सरकार माटीगाड़ा थाना अंतर्गत पतिरामजोत का निवासी है. पुलिस शिकायत दर्ज कर पूरे मामले की तहकीकात कर रही है. वहीं पीड़िता के परिवार वालों ने आरोपी को कड़ी से कड़ी सजा दिलाने की मांग की है. ज्ञात हो कि कुछ दिनों पहले पीड़िता ने एनजेपी थाने में मामला दर्ज कराया था.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >