कालियाचक: पांच किलो कच्ची अफीम के साथ एक गिरफ्तार

आरोपी ने बताया कि सामान को झारखंड भेजे जाने की थी योजना मालदा : कालियाचक थाना पुलिस ने कच्चा अफीम सहित एक आरोपी को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है. आरोपी के पास से प्लास्टिक की जार में रखा पांच किलो अवैध कच्चा अफीम बरामद हुआ है. प्राथमिक तौर पर पुलिस को पता चला है कि […]

आरोपी ने बताया कि सामान को झारखंड भेजे जाने की थी योजना

मालदा : कालियाचक थाना पुलिस ने कच्चा अफीम सहित एक आरोपी को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है. आरोपी के पास से प्लास्टिक की जार में रखा पांच किलो अवैध कच्चा अफीम बरामद हुआ है. प्राथमिक तौर पर पुलिस को पता चला है कि इन्हें नशीले पदार्थ के तौर पर इस्तेमाल किया जाना था. शुक्रवार देर रात कालियाचक थाना के 16 माइल इलाके से पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया.
पुलिस सूत्रों से पता चला है कि आरोपी का नाम नाजिबुल हक (48) है. वह कालियाचक थाना के ओल्ड 16 माइल इलाके का निवासी है. आरोपी के पास से पुलिस ने लगभग 5 किलो कच्ची अफीम जब्त किया है. पुलिस ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर शुक्रवार रात राजनगर घाट इलाके में कालियाचक थाना पुलिस ने छापा मारा. वहां एक व्यक्ति को संदेहास्पद तरीके से घूमते देखकर उसकी तलाशी ली गयी. तलाशी में पुलिस को उसके पास से कच्ची अफीम मिली.
प्राथमिक पूछताछ में पुलिस को पता चला है कि इस सामन को गंगा नदी पार कर झारखंड में तस्करी करने की योजना थी. लेकिन पुलिस ने पहले ही उसे दबोच लिया. शनिवार को उसे मालदा जिला अदालत में पेश कर 10 दिनों के रिमांड मांगा गया है. छानबीन जारी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >