दवा की खरीदारी पर छूट को लेकर बीसीडीए ने दी सफाई

बीसीडीए सचिव ने कहा ग्राहकों को छूट देने के मामले से एसोसिएशन का कोई लेना-देना नहीं सिलीगुड़ी : दवाओं की खरीदारी पर दुकानदार अपने ग्राहकों को छूट दे या न दे, इससे बंगाल केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन (बीसीडीए) का कोई लेना-देना नहीं है. ये बातें शुक्रवार को शहर के विधान रोड कंचनजंघा स्टेडियम के मुख्य […]

बीसीडीए सचिव ने कहा ग्राहकों को छूट देने के मामले से एसोसिएशन का कोई लेना-देना नहीं

सिलीगुड़ी : दवाओं की खरीदारी पर दुकानदार अपने ग्राहकों को छूट दे या न दे, इससे बंगाल केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन (बीसीडीए) का कोई लेना-देना नहीं है. ये बातें शुक्रवार को शहर के विधान रोड कंचनजंघा स्टेडियम के मुख्य गेट के सामने स्थित फॉसिन बिल्डिंग एसोसिएशन दफ्तर में प्रेस वार्ता के दौरान बीसीडीए के सचिव विजय गुप्ता ने कही.
उन्होंने मीडिया के सामने खुलासा करते हुए साफ शब्दों में कहा कि दवाओं की खरीदारी पर एक जुलाई से ग्राहकों को कोई छूट नहीं दी जायेगी, ऐसा एसोसिएशन की ओर से दवा दुकानदारों को कोई निर्देश जारी नहीं किया गया है. इस तरह की अफवाह फैलाकर खरीदारों को भ्रमित किया जा रहा है.
विदित हो कि बीते कुछ रोज से मीडिया व सोशल मीडिया के जरिये यह फैलाया जा रहा था कि बीसीडीए ने यह फरमान जारी किया है कि एक जुलाई से कोई भी दवा दुकानदार खरीरी पर छूट नहीं देगा. जबकि खरीदारों को कई दुकानदारों द्वारा 10-15 फीसदी तक की छूट दी जाती है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >