सरकारी खास जमीन पर चल रहा अवैध कारोबार

धूपगुड़ी : सरकारी खास जमीन में किसी स्थानीय व्यवसायी ने बालू-पत्थर का अवैध कारोबार शुरू किया है. आरोप है कि धूपगुड़ी नगरपालिका क्षेत्र के 13 नंबर वार्ड के ग्रीन सिटी पार्क की जमीन काफी दिनों से परित्यक्त है. हालांकि आश्चर्यजनक रूप से नगरपालिका प्रशासन इस घटना से बेखबर है. उल्लेखनीय है कि शहर के 13 […]

धूपगुड़ी : सरकारी खास जमीन में किसी स्थानीय व्यवसायी ने बालू-पत्थर का अवैध कारोबार शुरू किया है. आरोप है कि धूपगुड़ी नगरपालिका क्षेत्र के 13 नंबर वार्ड के ग्रीन सिटी पार्क की जमीन काफी दिनों से परित्यक्त है. हालांकि आश्चर्यजनक रूप से नगरपालिका प्रशासन इस घटना से बेखबर है.

उल्लेखनीय है कि शहर के 13 नंबर वार्ड में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के ड्रीम प्रोजेक्ट ग्रीन सिटी पार्क में लंबे समय से बालू-बजरी का अवैध कारोबार चल रहा है. यह प्रोजेक्ट बीच में बंद हो गया है. इस वजह से स्थानीय लोगों से लेकर पर्यावरण प्रेमी क्षुब्ध हैं. उल्लेखनीय है कि धूपगुड़ी थाना और नगरपालिका के बीचोंबीच यह कारोबार कोई स्थानीय निवासी चला रहा है. उसने सरकारी जमीन में साइनबोर्ड भी लगा रखा है कि जिसमें लिखा है कि यहां बालू और पत्थर की बिक्री होती है.
धूपगुड़ी नगरपालिका के वाइस चेयरमैन राजेश कुमार सिंह ने हैरत जताते हुए कहा कि उन्हें इसके बारे में कुछ भी नहीं मालूम है. उन्होंने अभी ही इसके बारे में सुना. सरकारी जमीन में इस तरह बालू-पत्थर का कारोबार पूरी तरह से गैरकानूनी है. वह इस बारे में खोजबीन कर जरूरी कदम उठायेंगे. वहीं, धूपगुड़ी ब्लॉक के बीएलओरओ प्रसेनजित भट्टाचार्य ने बताया कि बालू या पत्थर अवैध रुप से एक जगह स्टॉक करने की खबर उन्हें मिली है. हम लोग जल्द ही इसके खिलाफ कार्रवाई शुरु करेंगे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >