जय श्रीराम के नाम पर नफरत फैला रही भाजपा : गौतम देव

नारी को सम्मान देने के लिए जय सियाराम का नारा देना चाहिए : मंत्री जलपाईगुड़ी : जयश्री राम का नारा देकर भाजपा बंगाल में नफरत फैला रही है. शुक्रवार को गाजलडोबा में भूमि रक्षा कमेटी के सदस्यों व भाजपा समर्थकों द्वारा दिये गये नारों के संदर्भ में पर्यटन मंत्री गौतम देव ने उक्त बात मीडिया […]

नारी को सम्मान देने के लिए जय सियाराम का नारा देना चाहिए : मंत्री

जलपाईगुड़ी : जयश्री राम का नारा देकर भाजपा बंगाल में नफरत फैला रही है. शुक्रवार को गाजलडोबा में भूमि रक्षा कमेटी के सदस्यों व भाजपा समर्थकों द्वारा दिये गये नारों के संदर्भ में पर्यटन मंत्री गौतम देव ने उक्त बात मीडिया को संबोधित करते हुए कही. उन्होंने जयश्री राम के नारे को ही दोषपूर्ण करार देते हुए कहा कि भाजपा समर्थकों को जय श्रीराम की जगह जयसियाराम बोलना चाहिये.
लेकिन वे लोग क्यों ऐसा नहीं करते हैं? इसकी खुद ही व्याख्या देते हुए मंत्री ने कहा कि कहीं ऐसा तो नहीं कि भाजपा नारी जाति के प्रति पक्षपातपूर्ण दृष्टिकोण रखती है! यह सही है कि श्रीराम मर्यादा पुरुषोत्तम माने जाते हैं. लेकिन इसमें सीता मैया का कहां दोष है कि भाजपा सीता माता की उपेक्षा करते हैं.
मंत्री ने कहा कि आजकल वे अपने घर में महात्मा गांधी का रामधुन गाने का अभ्यास कर रहे हैं. गीता पाठ की उनकी पुरानी पारिवारिक परंपरा है. लेकिन वे खुलेआम जय हिंद और जय बांग्ला ही बोलेंगे. उन्होंने भाजपा को नसीहत देते हुए कहा कि नारी को सम्मान देने के लिये उन्हें जय सियाराम बोलना चाहिये.
उनके घर में दुर्गा पूजा के साथ रामनवमी का आयोजन होता है. आज जब वे गाजलडोबा गये तो वहां भाजपा समर्थकों ने जय श्रीराम का नारा दिया. लेकिन उन्होंने उसे बुरा नहीं माना. वाहन से उतर गये थे. वह भी धर्म में आस्था रखते हैं. लेकिन भाजपा धर्म के नाम पर उन्माद फैला रही है जोकि देश के लिये घातक है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >