ईद की तैयारी जोरों पर, बाजारों में रौनक

सेवई की सुगंध से महक उठा सिलीगुड़ी सिलीगुड़ी : रमजान का पवित्र महीना शेष होने में मात्र दो से तीन दिन ही बचे हैं. पांच या छह जून को ईद मनायी जायेगी. दाता मलंग शाह दरगाह के मौलाना नाजीर आलम का कहना है कि मंगलवार शाम में अगर चांद दिखा तो बुधवार को ईद मनायी […]

सेवई की सुगंध से महक उठा सिलीगुड़ी

सिलीगुड़ी : रमजान का पवित्र महीना शेष होने में मात्र दो से तीन दिन ही बचे हैं. पांच या छह जून को ईद मनायी जायेगी. दाता मलंग शाह दरगाह के मौलाना नाजीर आलम का कहना है कि मंगलवार शाम में अगर चांद दिखा तो बुधवार को ईद मनायी जायेगी. यदि चांद नहीं दिखा तो बुधवार शाम में चांद देखकर गुरुवार को ईद मनेगी.
ईद की तैयारी को लेकर सिलीगुड़ी ही नहीं बल्कि पूरे उत्तर बंगाल, पहाड़, सिक्किम में भी मुस्लिम समाज के लोग काफी उत्साहित हैं. मस्जिदों, घर-मकान, गली-मुहल्लों को सजाने-संवारने एवं साफ-सफाई का काम शुरू हो गया है. ईद पर बाजारों में भी रौनक लौट आयी है. ईद की सबसे खास एवं महत्वपूर्ण मिठाई सेवई की सुगंध से सिलीगुड़ी महक उठा है.
वीनस मोड़ स्थित सिलीगुड़ी जामा मस्जिद के सामने सेवई की दर्जनों दुकानें सज गयी हैं. घी की सेवई 400 से 600 रुपये प्रति किलो एवं सामान्य सेवई 100 से 300 रुपये प्रति किलो की दर से बिक रही है. साथ ही इत्र, सुरमा, कपड़े, गहने, जूते-चप्पलों की दुकानों में खरीदारों की भारी भीड़ उमड़ रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >