मालदा में कर्ज से परेशान किसान ने की आत्महत्या

मालदा : निजी बैंक से छह लाख रुपए ऋण लेकर एक किसान ने ट्रैक्टर खरीदा था. लेकिन समय पर ऋण नहीं चुका पाने के कारण एजेंटों के धमकाने के परेशान होकर आत्महत्या कर लिया. शुक्रवार सुबह यह घटना इंगलिश बाजार थाना क्षेत्र के बुधइया गांव में हुई है. घर से महज एक किलोमीटर दूर आम […]

मालदा : निजी बैंक से छह लाख रुपए ऋण लेकर एक किसान ने ट्रैक्टर खरीदा था. लेकिन समय पर ऋण नहीं चुका पाने के कारण एजेंटों के धमकाने के परेशान होकर आत्महत्या कर लिया. शुक्रवार सुबह यह घटना इंगलिश बाजार थाना क्षेत्र के बुधइया गांव में हुई है. घर से महज एक किलोमीटर दूर आम बागान से किसान का लटकता शव पुलिस ने बरामद किया.

उसके परिवार में पत्नी के साथ तीन नाबालिग बच्चे हैं. पुलिस सूत्रों से पता चला है कि मृत किसान का नाम खालेदुर रहमान (30) है. वह मालदा के एक निजी बैंक से छह लाख रुपए लोन लेकर ट्रैक्टर खरीदा था. उसने इसे दूसरे के खेत में किराये पर देकर लोन चुकाने की योजना की थी. लेकिन वास्तव में ऐसा नहीं हो सका. इधर ब्याज बढ़ता गया. बैंक प्रबंधन ने तगादा शुरू कर दिया.

इससे परेशान होकर किसान मानसिक अवसादग्रस्त होकर आत्महत्या कर ली. मृतक की पत्नी अनवारा बीबी ने शिकायत में कहा है कि डेढ़ साल पहले मालदा के एक निजी बैंक से छह लाख रुपए लोन लेकर ट्रैक्टर खरीदा था. बैंक के एजेंट अक्सर घर में आकर उसके पति को धमकी देते थे. गुरुवार को कई एजेंट एक साथ आकर पूरे दिन तक घर में बैठे रहे. उस समय उसका पति घर में नहीं रहता था.

रात को उसका पति घर आने के बाद सारी बातों का पता चला. इसके बाद उस पति खालेदुर मानसिक तौर पर टूट गया. सुबह घरवालों से छिपकर गांव के एक बागान में जाकर पेड़ से फंदा लगा लिया.मृतक के परिवार वालों ने घटना के पीछे बैंक एजेंट के धमकाने का आरोप लगाया है. घटना पर नजर पड़ते ही ग्रामीण ने इसकी सूचना इंगलिश बाजार थाने को दी. पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए मालदा मेडिकल कॉलेज व अस्पताल पहुंचाया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >