सिलीगुड़ी से सिक्किम जा रही कार दुर्घटनाग्रस्त, चार जख्मी

कार चालक की स्थिति गंभीर, सभी का सिलीगुड़ी में हो रहा इलाज सिलीगुड़ी : राष्ट्रीय राजमार्ग 10 के मल्ली चेक पोस्ट अंतर्गत लाबरबोटे में शुक्रवार को दो गाड़ियों की आमने-सामने की भिड़ंत में चार लोग घायल हो गये. इसमें आल्टो चालक की हालत गंभीर है. सिलीगुड़ी से सिक्किम की ओर जा रही सिक्किम नंबर की […]

कार चालक की स्थिति गंभीर, सभी का सिलीगुड़ी में हो रहा इलाज

सिलीगुड़ी : राष्ट्रीय राजमार्ग 10 के मल्ली चेक पोस्ट अंतर्गत लाबरबोटे में शुक्रवार को दो गाड़ियों की आमने-सामने की भिड़ंत में चार लोग घायल हो गये. इसमें आल्टो चालक की हालत गंभीर है. सिलीगुड़ी से सिक्किम की ओर जा रही सिक्किम नंबर की एक आल्टो गाड़ी काफी तेज रफ्तार में थी. लाबरबोटे में विपरीत दिशा से आ रहे बंगाल नंबर के एक ट्रक से आमने-सामने की टक्कर हो गयी.
टक्कर इतनी तेज थी कि आल्टो गाड़ी तुड़मुड़ गयी, वहीं ट्रक के आगे का भाग टूटकर सड़क पर गिर गया. ट्रक के पीछे चल रही एक पिकअप गाड़ी भी चपेट में आ गयी. उसका आगे का भाग ट्रक से ठुककर क्षतिग्रस्त हो गया.
आल्टो में चालक के साथ तीन लोग सवार थे. घटना में घायल हुए लोगों की पहचान सुरेन राई (19), अर्णव दे (26), रणेंद्र साहा (18) और शुभजीत साहा (22) के रूप में हुई है. घायलों को तुरंत सिक्किम के मल्ली अस्पताल ले जाया गया, जहां से उन्हें कालिम्पोंग जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया. पर केवल एक घायल यात्री को कालिम्पोंग पहुंचा, जिसको बाद में सिलीगुड़ी रेफर कर दिया गया. अन्य तीन घायलों का उपचार भी सिलीगुड़ी में चलने की जानकारी मिली है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >