तृणमूल कार्यकर्ता की बेरहमी से पिटाई

आरोप के घेरे में तृणमूल के ही दो सदस्य, घटना के बाद से आरोपी फरार मालदा : तृणमूल कांग्रेस के एक पुराने कार्यकर्ता ने अपने ही दल के सदस्यों को भाजपा से सांठगांठ नहीं करने की सलाह दी. यही बात उनके लिए भारी पड़ गई. उसके बाद दोनों सदस्यों ने स्थानीय तृणमूल अंचल कमेटी के […]

आरोप के घेरे में तृणमूल के ही दो सदस्य, घटना के बाद से आरोपी फरार

मालदा : तृणमूल कांग्रेस के एक पुराने कार्यकर्ता ने अपने ही दल के सदस्यों को भाजपा से सांठगांठ नहीं करने की सलाह दी. यही बात उनके लिए भारी पड़ गई. उसके बाद दोनों सदस्यों ने स्थानीय तृणमूल अंचल कमेटी के सदस्य बबलू मंडल (48) की बेरहमी से पिटायी कर दी. सोमवार की रात यह घटना हबीबपुर थाना अंतर्गत ऋ षिपुर ग्राम पंचायत के ऋषिपुर स्टैंड के पास हुई है.
घटना के बाद गंभीर रूप से जख्मी बबलू मंडल को स्थानीय लोगों ने मालदा मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया. इस घटना को लेकर पीड़ित तृणमूल कार्यकर्ता ने प्रफुल्ल मंडल और नारायण मंडल के खिलाफ हबीबपुर थाने में लिखित शिकायत दर्ज करायी है. वहीं पुलिस घटना की छानबीन कर रही है.
पुलिस सूत्र के अनुसार बबलू मंडल ऋ षिपुर ग्राम पंचायत के लोनपाड़ा के निवासी हैं. लंबे समय से वह तृणमूल ऋ षिपुर अंचल कमेटी के सदस्य हैं. बबलू मंडल ने पुलिस को बताया कि वे 1998 से दलीय नेतृ ममता बनर्जी के नेतृत्व में गठित पार्टी में शामिल हुए थे. हालांकि ऋ षिपुर ग्राम पंचायत के कई तृणमूल कार्यकर्ता भाजपा के साथ सांठगांठ करने की कोशिश कर रहे थे. इसी वजह से पिछले पंचायत चुनाव में यह ग्राम पंचायत तृणमूल के हाथ से निकल गई थी.
यहां भाजपा ने बोर्ड बनाया है. इसको लेकर तृणमूल के अंदर ही विवाद चल रहा है और इसी मुद्दे को लेकर बबलू मंडल के खिलाफ प्रफुल्ल मंडल और नारायण मंडल खार खाये हुए थे. बबलू मंडल ने बताया कि सोमवार की रात ऋ षिपुर अंचल कमेटी के सदस्यों को लेकर तृणमूल की बूथ कमेटी की मीटिंग होने वाली थी.
लेकिन मीटिंग गोड़ाबाड़ी हाईस्कूल में नहीं कर भाजपा समर्थक सुकुमार मंडल के घर में की गई. बैठक में इसी वजह से बहुत से सदस्य उपस्थित नहीं हुए. बैठक में भाजपा समर्थक के यहां बैठक बुलाये जाने का बबलू मंडल ने विरोध किया, जबकि दोनों आरोपी तृणमूल कार्यकर्ताओं का साथ एक पूर्व अंचल अध्यक्ष कर रहे थे. बबलू मंडल ने प्रतिवाद करते हुए बैठक का बहिष्कार कर दिया.
उसके बाद ऋषिपुर स्टैंड के नजदीक आरोपियों ने उन्हें बुरी तरह पीटा. आरोप है कि उन्होंने ईंट से उन्हें कूटने की कोशिश की. उनके चिल्लाने की आवाज सुनकर आसपास के लोग जुट गये जिसके बाद हमलावर वहां से भाग गये. हबीबपुर थाना पुलिस ने बताया कि तृणमूल कार्यकर्ता पर हमले की घटना की शिकायत मिली है. हमले के आरोपी दो लोग फरार हैं. उनकी तलाश करने के अलावा घटना की छानबीन की जा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >