चुनाव पर्यवेक्षकों से मिले कांग्रेस नेता

सिलीगुड़ी : लोकसभा चुनाव के मद्देनजर कांग्रेस ने तृणमूल (तृकां) के कथित दबंग नेता अब्दुल हक पर कई तरह के जघन्य आरोप लगाया है. दार्जिलिंग लोकसभा क्षेत्र अंतर्गत उत्तर दिनाजपुर जिले के चोपड़ा प्रखंड के सुजाली निवासी अब्दुल हक पर कई हत्याएं करने एवं हथियार दिखाकर ग्रामीण क्षेत्र में आतंक फैलाने की लिखित शिकायत कांग्रेस […]

सिलीगुड़ी : लोकसभा चुनाव के मद्देनजर कांग्रेस ने तृणमूल (तृकां) के कथित दबंग नेता अब्दुल हक पर कई तरह के जघन्य आरोप लगाया है. दार्जिलिंग लोकसभा क्षेत्र अंतर्गत उत्तर दिनाजपुर जिले के चोपड़ा प्रखंड के सुजाली निवासी अब्दुल हक पर कई हत्याएं करने एवं हथियार दिखाकर ग्रामीण क्षेत्र में आतंक फैलाने की लिखित शिकायत कांग्रेस ने केंद्रीय चुनाव पर्यवेक्षक जयराम एन व केंद्रीय पुलिस पर्यवेक्षक ए दास से की है.

दार्जिलिंग लोकसभा सीट से कांग्रेस उम्मीदवार सह माटीगाड़ा-नक्सलबाड़ी विधानसभा क्षेत्र के विधायक सह पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष शंकर मालाकार के अगुवायी में कई नेताओं की एक टीम शनिवार को शहर के चंपासारी मोड़ के नजदीक स्थित स्टेट गेस्ट हाउस (सर्किट हाउस) में दोनों पर्यवेक्षकों से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा.
श्री मालाकार का कहना है कि अब्दुल हक इस्लामपुर के चोपड़ा प्रखंड के सुजाली, गोविंदपुर व सुतियाखोरे अंचल के बूथ नंबर 143 से 159 एवं 203 से 225 इलाके में तृकां का एक दबंग नेता है. वह इन दिनों इलाके के गांव-गांव व घर-घर जाकर ग्रामीणों को हथियार दिखाकर 18 अप्रैल को वोट न देने की धमकी दे रहा है.
वह इससे पहले बीते वर्ष भी पंचायत चुनाव में बूथ दखल करने, मतदाताओं को धमकाने, विरोधी उम्मीदवारों, नेताओं, कार्यकर्ताओं व उनके परिजनों को भी हथियार के बल पर अपने गुंडों द्वारा मारने-पीटने व जान से मारने की धमकी देने जैसी जघन्य वारदातों को अंजाम दे चुका है.
मोहम्मद समिरुद्दीन, मोहम्मद समिरुल व मोहम्मद सयाद आलम नामक तीन ग्रामीणों की हत्या का भी आरोप है. श्री मालाकार का कहना है कि तीन-तीन हत्याओं का आरोपी होने के बावजूद पुलिस अब्दुल के गिरेहबान में हाथ डालना तो दूर की बात उल्टा उसके हर असामाजिक क्रियाकलापों में मदद करती है.
इस तरह के दागी नेताओं की मौजूदगी में निष्पक्ष चुनाव की आशा नहीं की जा सकती. श्री मालाकार ने दोनों पर्यवेक्षकों से मामले को गंभीरता से लेने और अब्दुल पर सख्त कार्रवायी करने की अपील भी की है.
पर्यवेक्षक से शिकायत करने के दौरान श्री मालाकार के साथ कांग्रेस श्रमिक संगठन इंटक के अध्यक्ष आलोक चक्रवर्ती, दार्जिलिंग जिला कांग्रेस के महासचिव जीवन मजूमदार, सिलीगुड़ी नगर निगम की भूतपूर्व मेयर गंगौत्री दत्त, अलोकेश चक्रवर्ती, अलोक धारा व अन्य कई वरिष्ठ नेता भी मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >