दलित महिला के साथ मारपीट

सिलीगुड़ी : सिलीगुड़ी नगर निगम के 42 नंबर वार्ड के सालुगाड़ा कमला नगर इलाके में एक दलित महिला के साथ मारपीट की गयी. इतना ही नहीं आरोपी ने उस महिला को फोन पर कुप्रस्ताव भी दिया. यह आरोप उसी इलाके के रहने वाले मोहम्मद इमामुद्दीन अली पर लगा है. शनिवार को यह जानकारी पीड़ित महिला […]

सिलीगुड़ी : सिलीगुड़ी नगर निगम के 42 नंबर वार्ड के सालुगाड़ा कमला नगर इलाके में एक दलित महिला के साथ मारपीट की गयी. इतना ही नहीं आरोपी ने उस महिला को फोन पर कुप्रस्ताव भी दिया. यह आरोप उसी इलाके के रहने वाले मोहम्मद इमामुद्दीन अली पर लगा है. शनिवार को यह जानकारी पीड़ित महिला के परिवार वालों ने संवाददाताओं को दी.

यहलोग सिलीगुड़ी जर्नलिस्ट क्लब में संवाददाताओं से बात कर रहे थे. पीड़िता के पति आकाश हरिजन ने बताया कि वे अलीपुरद्वार जिले के निवासी हैं. काम के सिलसिले में वे पिछले कुछ महीने से सालुगाड़ा कमला नगर में मोहम्मद इमामुद्दीन अली के घर में किराये पर रहते है. पिछले 26 तारीख को जब घर बदलने का प्रयास किया तो मोहम्मद इमामुद्दीन अली तथा उसके परिवार के सदस्यों ने पत्नी के साथ मारपीट की. आकाश हरिजन ने मोहम्मद अली पर पत्नी को फोन पर कुप्रस्ताव देने का भी आरोप लगाया.

इस घटना को लेकर भक्तिनगर थाने में मोहम्मद अली, उसकी पत्नी सफिया बिबी सहित अन्य दो लोगों के खिलाफ शिकायत दर्ज करायी गयी है. आरोप है कि पुलिस की ओर से कोई खास सहयोग नहीं मिल पाया है. उसने आगे आरोप लगाते हुए कहा कि मोहम्मद अली अपने अधिकांश किरायेदारों के साथ ऐसा ही व्यवहार करता है. उसने आरोपियों को कड़ी सजा देने की मांग की.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >