सैन्य बलों के खिलाफ टिप्पणी करने पर युवक हिरासत में

जलपाईगुड़ी जिले की धूपगुड़ी थाना पुलिस की कार्रवाई युवक बोला : उसके फेसबुक पर किसी और ने पोस्ट डाली धूपगुड़ी. शुक्रवार रात विश्व बसाक नामक एक युवक को फेसबुक पर भारतीय सैन्य बलों के लिए अनुचित टिप्पणी करने के आरोप में जलपाईगुड़ी जिले की धूपगुड़ी पुलिस ने हिरासत में ले लिया. आरोपी युवक पेशे से […]

जलपाईगुड़ी जिले की धूपगुड़ी थाना पुलिस की कार्रवाई

युवक बोला : उसके फेसबुक पर किसी और ने पोस्ट डाली
धूपगुड़ी. शुक्रवार रात विश्व बसाक नामक एक युवक को फेसबुक पर भारतीय सैन्य बलों के लिए अनुचित टिप्पणी करने के आरोप में जलपाईगुड़ी जिले की धूपगुड़ी पुलिस ने हिरासत में ले लिया. आरोपी युवक पेशे से मेडिकल टेक्नीशियन है और धूपगुड़ी नगरपालिका इलाके के पांच नंबर वार्ड के मध्यपाड़ा का रहनेवाला है. शुक्रवार को उसकी फेसबुक वॉल पर सीआरपीएफ जवानों की शहादत के संदर्भ में भारतीय सैन्य बलों पर अनुचित टिप्पणी की गयी थी. इसकी सूचना धूपगुड़ी थाने तक पहुंची. इसके बाद पुलिस टीम ने छापा मारकर उसे पकड़ लिया.
घटना के संबंध में धूपगुड़ी थाना आइसी सुबीर कर्मकार ने कहा कि कश्मीर की घटना के बाद किसी भी अनुचित टिप्पणी से बड़ा तनाव खड़ा हो सकता है. फेसबुक पर की गयी टिप्पणी के कारण उसे हिरासत में लिया गया है. पूछताछ के बाद उसके खिलाफ जरूरी कानूनी कार्रवाई की जायेगी. दूसरी तरफ, पेशे से मेडिकल टेक्नीशियन युवक ने खुद को निर्दोष बताया है. उसने कहा कि उसने ऐसी कोई पोस्ट नहीं की है. उसने बताया कि उसे दोस्तों से पता चला कि उसकी फेसबुक वॉल पर कोई अनुचित टिप्पणी पोस्ट की गयी है. इसके लिए वह खुद ही पुलिस के पास शिकायत दर्ज करवाने आया था, जहां पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >