रायगंज : सड़क की बदहाली के खिलाफ एनएच किया जाम

रायगंज : शहर संलग्न इलाके की सड़क की बदहाली और प्रशासनिक उपेक्षा के प्रतिवाद में स्थानीय लोगों ने एनएच-34 को जाम कर दिया. गुरुवार को रायगंज शहर संलग्न ग्वालपाड़ा इलाके में पथावरोध किया जिसमें स्कूली विद्यार्थी भी बड़ी संख्या में शामिल हुए. खबर लिखे जाने तक पथावरोध जारी था. हालांकि घटनास्थल पर रायगंज थाना पुलिस […]

रायगंज : शहर संलग्न इलाके की सड़क की बदहाली और प्रशासनिक उपेक्षा के प्रतिवाद में स्थानीय लोगों ने एनएच-34 को जाम कर दिया. गुरुवार को रायगंज शहर संलग्न ग्वालपाड़ा इलाके में पथावरोध किया जिसमें स्कूली विद्यार्थी भी बड़ी संख्या में शामिल हुए. खबर लिखे जाने तक पथावरोध जारी था. हालांकि घटनास्थल पर रायगंज थाना पुलिस की टुकड़ी पहुंच गयी थी. इसके बावजूद मसले का निपटारा नहीं हुआ था.

आरोप है कि लंबे समय से रायगंज शहर के ग्वालपाड़ा इलाके में एनएच-34 से लेकर वीरघई ग्राम पंचायत अंतर्गत कदमतला, कालीपुर सहित कई गांव होते हुए ताहेरपुर हाई स्कूल तक करीब पांच किमी सड़क लंबे समय से बदहाल है. खास तौर पर बरसात में इस इलाके का रायगंज शहर से संपर्क कट जाता है. इससे स्थानीय लोगों को दैनिक काम काज करने में असुविधा का सामना करना पड़ता है.
स्थानीय निवासी जावेद अली ने बताया कि पक्की सड़क की मांग लंबे समय से स्थानीय पंचायत और ब्लॉक प्रशासन की जा रही है. लेकिन प्रशासन या ग्राम पंचायत ने कोई पहल नहीं की जिसके बाद पथावरोध का निर्णय लिया गया. उन्होंने कहा कि जब तक उत्तर दिनाजपुर के जिलाधिकारी मौके पर नहीं आयेंगे तब तक अवरोध जारी रहेगा. आज पथावरोध के दौरान टायर जलाने और क्रिकेट खेलते हुए आंदोलनकारियों को देखा गया. वहीं, पथावरोध के चलते सड़क पर दोनों तरफ से आने वाले वाहनों की लंबी कतार लगी हुई थी.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >