सिलीगुड़ी : एक ही स्कूल के दो शिक्षकों में मारपीट

सिलीगुड़ी : एक ही स्कूल के दो शिक्षकों के बीचमारपीट का मामला सामने आया है. इस घटना से स्कूल का माहौल गरमाया हुआ है. बुधवार को यह घटना बागडोगरा के पूर्व विवेकानंद इलाके में घटी है. घटना में एक शिक्षक बुरी तरह से घायल है. उत्तर बंगाल मेडिकल कॉलेज व अस्पताल में इलाजरत है. प्राप्त […]

सिलीगुड़ी : एक ही स्कूल के दो शिक्षकों के बीचमारपीट का मामला सामने आया है. इस घटना से स्कूल का माहौल गरमाया हुआ है. बुधवार को यह घटना बागडोगरा के पूर्व विवेकानंद इलाके में घटी है. घटना में एक शिक्षक बुरी तरह से घायल है. उत्तर बंगाल मेडिकल कॉलेज व अस्पताल में इलाजरत है. प्राप्त जानकारी के अनुसार घायल शिक्षक का नाम अमित कर्मकार है.

उन्होंने जानलेवा हमले का आरोपी सहायक शिक्षक पार्थ प्रतिम राय पर लगाकर बागडोगरा थाने में शिकायत दर्ज कराया है. पुलिस मामले की जांच में जुटी है.

प्राप्त जानकारी के अनुसार, अमित कर्मकार फांसीदेवा चौपुकुरिया प्राथमिक विद्यालय के प्रभारी शिक्षक हैं. जबकि पार्थ प्रतिम राय उसी स्कूल में सहायक शिक्षक हैं. अमित कर्मकार बागडोगरा के पूर्व विवेकानंद पल्ली व पार्थ प्रतिम साहेबपाड़ा इलाके के निवासी हैं.
इन दोनों के बीच किसी बात को लेकर पिछले काफी समय से द्वंद्व चल रहा है. अमित कर्मकार का आरोप है कि बुधवार की सुबह करीब 11 बजे पार्थ प्रतिम राय उनके घर पहुंचे और लोहे की छड़ से उन पर हमला किया. हमले में उसके पैर में काफी चोट आयी है. जबकि पार्थ प्रतिम राय ने आरोप से इनकार किया है. बल्कि उन्होंने उल्टा अमित कर्मकार पर गालीगलौज करने का आरोप लगाया है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >