बागडोगरा : रविवार को सबेरे-सबेरे करीब पांच बजे विधाननगर के पास मुरलीगंज में एनएच-31 पर सिलीगुड़ी की ओर जा रहा एक टैंकर बेकाबू होकर पलट गया और उसमें आग लग गयी. ज्वलनशील पदार्थ से भरे टैंकर की आग ने चंद पलों में ही भयावह रूप ले लिया. इसकी वजह से सड़क के दोनों ओर यातायात थम गया और आसपास के इलाकों के लोग टैंकर में विस्फोट की आशंका से भयभीत हो उठे. करीब ढाई घंटे तक इस सड़क पर वाहनों की आवाजाही बंद रही.
बागडोगरा : एनएच-31 पर टैंकर में लगी आग, लोगों में अफरातफरी
बागडोगरा : रविवार को सबेरे-सबेरे करीब पांच बजे विधाननगर के पास मुरलीगंज में एनएच-31 पर सिलीगुड़ी की ओर जा रहा एक टैंकर बेकाबू होकर पलट गया और उसमें आग लग गयी. ज्वलनशील पदार्थ से भरे टैंकर की आग ने चंद पलों में ही भयावह रूप ले लिया. इसकी वजह से सड़क के दोनों ओर यातायात […]

टैंकर में आग लगने की खबर पाकर विधाननगर चौकी की पुलिस और माटीगाड़ा दमकल केन्द्र की एक गाड़ी घटनास्थल पर पहुंची. इसके बाद सिलीगुड़ी से भी एक दमकल गाड़ी घटनास्थल पर पहुंची. करीब 45 मिनट की कोशिश के बाद आग पर काबू पाया जा सका. घटनास्थल के आसपास ज्यादा सघन आबादी नहीं है, लेकिन जो लोग पास के इलाके में रहते हैं उन्होंने डर के मारे अपने घर के रसोई गैस सिलिंडर बाहर निकाल दिये और खुद सुरक्षित जगह पर चले गये.
मुरलीगंज इलाके के एक स्थानीय व्यक्ति मन्सूर अली ने बताया कि आग लगने की खबर पाकर हमलोग घटनास्थल पर पहुंचे, लेकिन आग इतनी भयावह थी कि उसे बुझाने का साहस नहीं कर पाये. चारों ओर इतनी गर्मी फैल गयी थी कि टैंकर के पास जाना मुश्किल हो गया था. पुलिस ने बताया कि टैंकर के पलटने के बाद घटनास्थल से चालक के भाग जाने की वजह से यह पता नहीं चल पाया है कि टैंकर में कौन सा ज्वलनशील पदार्थ था. दमकल अधिकारी ने बताया कि वह लोग भी इस बारे में अभी कुछ साफ कहने की स्थिति में नहीं हैं.