मालदा : लोकतांत्रिक व्यवस्था को लांघ रही केंद्र सरकार : नूर

मालदा : सीबीआई अभियान के खिलाफ मुख्यमंत्री के धरना प्रदर्शन में मालदा जिला तृणमूल भी शामिल हो गयी. सोमवार शाम के लगभग 4 बजे तृणमूल सांसद मौसम नूर सहित पार्टी के जिला नेताओं की उपस्थिति में मालदा के फोआरा मोड़ पर भाजपा प्रमुख तथा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला फुंका गया. अस अभियान में सांसद […]

मालदा : सीबीआई अभियान के खिलाफ मुख्यमंत्री के धरना प्रदर्शन में मालदा जिला तृणमूल भी शामिल हो गयी. सोमवार शाम के लगभग 4 बजे तृणमूल सांसद मौसम नूर सहित पार्टी के जिला नेताओं की उपस्थिति में मालदा के फोआरा मोड़ पर भाजपा प्रमुख तथा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला फुंका गया.

अस अभियान में सांसद मौसम नूर भी शामिल हुईं. सांसद नूर ने कहा कि मोदी सरकार लोकतांत्रिक व्यवस्था को लांघने की कोशिश कर रही है. चुनाव करीब आते ही सीबीआइ के जरिए केंद्र सरकार डराने की कोशिश में जुट जाती है.

किसी भी हाल में भाजपा के कुशासन को इस राज्य में कायम होने दिया जायेगा. इसके खिलाफ रविवार रात से मुख्यमंत्री ममता बनर्जी धरने पर बैठी हैं. पूरे राज्य में विरोध किया जा रहा है. मालदा में भी मोदी की इस चाल के खिलाफ विरोध रैली निकाली गयी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >