कोलकाता : सरस्वती पूजा तक जारी रहेगी ठंड

कोलकाता : बुधवार को शहर का पारा अचानक पांच डिग्री लुढ़क गया था. बुधवार को शहर का न्यूनतम तापमान 12.2 डिग्री सेल्सियस था, जो सामान्य से 3 डिग्री कम था वहीं अधिकतम तापमान 24.3 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से दो डिग्री कम है. गुरुवार को महानगर का न्यूनतम तापमान 12.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया […]

कोलकाता : बुधवार को शहर का पारा अचानक पांच डिग्री लुढ़क गया था. बुधवार को शहर का न्यूनतम तापमान 12.2 डिग्री सेल्सियस था, जो सामान्य से 3 डिग्री कम था वहीं अधिकतम तापमान 24.3 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से दो डिग्री कम है.

गुरुवार को महानगर का न्यूनतम तापमान 12.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से तीन डिग्री कम है. वहीं अधिकतम तापमान 24.6 डिग्री सेल्सियस, जो सामान्य से दो डिग्री कम है.
अलीपुर स्थित मौसम विभाग ने पारा गिरने की जानकारी पहले ही दे दी थी. मौसम विभाग के अनुसार, अगले तीन दिनों तक आसमान साफ ​​रहेगा. शहर में बारिश की कोई संभावना नहीं है, लेकिन सुबह के वक्त कई जगह पर कोहरा हो सकता है. तापमान में गिरावट अभी जारी रहेगी. वहीं मौसम विभान ने सरस्वती पूजा तक ठंड के जारी रहने की संभावना जतायी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >