मालदा : तृणमूल में शामिल होने के बाद गनीखान चौधरी के कोतवाली भवन में सांसद मौसम नूर के लिए एक और दरवाजा बन गया. इसे लेकर कोतवाली भवन में कुल चार द्वार बन गये. कोतवाली भवन में दिवंगत कांग्रेस नेता गनी खान चौधरी के दो भाई रहते है. दक्षिण मालदा कांग्रेस सांसद तथा कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष अबु हसन खान चौधरी (डालू) व उनका बेटा सुजापुर केंद्र के कांग्रेस विधायक ईशाखान चौधरी.
वर्तमान कालियाचक 1 नंबर ब्लॉक तृणमूल कांग्रेस अध्यक्ष तथा पूर्व मंत्री अबु नासेर खान चौधरी (लेबु). उनके साथ मौसम नूर व उनकी मौसेरी दीदी शहनाज कादेरी इसी भवन में रहतीं है. दो अलग अलग पार्टियों के नेताओं के लिए कोतवाली भवन में चार अलग-अलग द्वार बने हैं.
इसे लेकर मौसम नूर से पूछे जाने पर कहा कि कौन किस पार्टी में रहेगा, यह उसका व्यक्तिगत मामला है. वह चाहती हैं उनके भाई ईशा खान चौधरी भी तृणमूल में शामिल हो जायें लेकिन यह मामला उनका निजी है. उनके लिए कोतवाली भवन में अलग दरवाजा बनाने पर उन्होने कहा कि यह उनका व्यक्तिगत मामला है. इसका राजनीति से कोई संपर्क नहीं है.
