हल्दिया : कांथी में अमित शाह की सभा आज

हल्दिया : भाजपा अध्यक्ष अमित शाह मंगलवार को पूर्व मेदिनीपुर के कांथी में सभा करेंगे. सोमवार को भाजपा नेता मुकुल राय और लॉकेट चटर्जी ने सभा स्थल का जायजा लिया. गौरतलब है कि सभा के लिए कांथी रेलवे स्टेशन के नजदीक खेत की जमीन तय हुई थी. इसके लिए किसानों को मुआवजा देकर भाजपा ने […]

हल्दिया : भाजपा अध्यक्ष अमित शाह मंगलवार को पूर्व मेदिनीपुर के कांथी में सभा करेंगे. सोमवार को भाजपा नेता मुकुल राय और लॉकेट चटर्जी ने सभा स्थल का जायजा लिया. गौरतलब है कि सभा के लिए कांथी रेलवे स्टेशन के नजदीक खेत की जमीन तय हुई थी. इसके लिए किसानों को मुआवजा देकर भाजपा ने अनुमति भी ली थी.

हालांकि रविवार रात को कुछ किसानों ने अपनी जमीन पर सभा की अनुमति देने से इनकार कर दिया. भाजपा ने इसके लिए तृणमूल पर निशाना साधा है. फिलहाल सभा यहीं होने की बात है. मुकुल राय ने कहा कि राज्य सरकार विरोधी दल को सभा करने नहीं दे रही है. इसलिए सभी बाधाओं का सामना करते हुए उन्हें सभा करनी होगी.

इधर, कांथी में मंगलवार को अपराह्न तीन बजे शाह की होने वाली सभा के लिए सोमवार को दिनभर प्रचार किया गया. इससे पहले शाह मंगलवार को ही ओड़िशा जायेंगे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >