अलीपुरद्वार : अलीपुरद्वार में आपदा प्रबंधन विभाग ने की मॉक ड्रील
अलीपुरद्वार : एक विरल दृश्य में स्थानीय लोगों ने देखा कि देखते देखते दो यात्रियों समेत एक टोटो सड़क किनारे पलट गयी. इसके अलावा सीढ़ी से उतरते समय तीन लोग जख्मी हो गये. अलीपुरद्वार एक नंबर ब्लॉक अंतर्गत असम गेट के रेलवे ब्रिज से हुई दुर्घटना वास्तव में कोई दुर्घटना थी ही नहीं बल्कि आपदा […]
अलीपुरद्वार : एक विरल दृश्य में स्थानीय लोगों ने देखा कि देखते देखते दो यात्रियों समेत एक टोटो सड़क किनारे पलट गयी. इसके अलावा सीढ़ी से उतरते समय तीन लोग जख्मी हो गये. अलीपुरद्वार एक नंबर ब्लॉक अंतर्गत असम गेट के रेलवे ब्रिज से हुई दुर्घटना वास्तव में कोई दुर्घटना थी ही नहीं बल्कि आपदा प्रबंधन विभाग की ओर से यह संभावित आपदा से बचाव का अभ्यास था.
प्रत्यक्षदर्शी लोगों को कुछ पलों में ही यह पता चल गया कि यह केवल मॉक ड्रिल था यानी अभ्यास. दरअसल, सोमवार को रेल ओवरब्रिज के सामने यह 8.5 रिक्टर स्कल वाले भूंकप के बाद बचाव कार्य की पूर्व तैयारी थी.
अभ्यास इतना अचानक हुआ कि स्थानीय लोगों को सच्चाई जानने में कुछ वक्त लग गया. छद्म दुर्घटना के बाद ही तीन बार सायरन बजा. उसके बाद ही वहां एक एक कर तत्काल अग्निशमन विभाग के दमकल और आपदा प्रबंधन विभाग का दस्ता पहुंचा. यह टीम आनन-फानन बचाव कार्य में जुटी जिस दौरान लोगों ने उनकी तकनीक और स्फूर्ति के साथ काम करते हुए देखा.
अलीपुरद्वार के एडीएम काजल कांति साहा ने बताया कि आज के अभ्यास कार्यक्रम में दमकल विभाग के साथ मेडिकल यूनिट और आपदा प्रबंधन विभाग की सिविल डिफेंस का बचाव दल भी शामिल था. उल्लेखनीय है कि उत्तर बंगाल और सिक्किम भूकंप के लिये उच्च संवेदनशील जोन में आता है. इसलिये लोगों को भीषण भूकंप के प्रभाव के बीच जागरुक करने के मकसद से यह मॉक ड्रिल किया गया. इससे लोगों को आने वाले समय में किसी भी संभावित त्रासदी से बचने के उपायों की जानकारी मिली.