कालियागंज : प्रतिनिधिमंडल ने लिया अस्पताल का जायजा

कालियागंज : राज्य सरकार के कायाकल्प परियोजना के तहत राज्य स्वास्थ्य विभाग के तीन सदस्यीय प्रतिनिधिदल ने कालियागंज स्टेट जनरल अस्पताल का मुआयना किया. जानकारी मिली है कि रायगंज सरकारी मेडिकल कॉलेज व अस्पताल के अधीक्षक डॉ. गौतम मंडल, क्वालिटी मैनेजर डॉ. मधुसूदन दास, डिप्टी नर्सिंग सुपरिनटेंडेंट अजंता मजूमदार इस प्रतिनिधिदल में शामिल थे. कालियगंज […]

कालियागंज : राज्य सरकार के कायाकल्प परियोजना के तहत राज्य स्वास्थ्य विभाग के तीन सदस्यीय प्रतिनिधिदल ने कालियागंज स्टेट जनरल अस्पताल का मुआयना किया. जानकारी मिली है कि रायगंज सरकारी मेडिकल कॉलेज व अस्पताल के अधीक्षक डॉ. गौतम मंडल, क्वालिटी मैनेजर डॉ. मधुसूदन दास, डिप्टी नर्सिंग सुपरिनटेंडेंट अजंता मजूमदार इस प्रतिनिधिदल में शामिल थे. कालियगंज स्टेट जनरल अस्पताल अधीक्षक प्रकाश राय ने उनका सहयोग किया.
इसमें इमरजेंसी परिसेवा से लेकर आउटडोर, मेडिसीन स्टोर, ऑपरेशन थियेटर, पैथलैब, एक्सरे विभाग, शिशु, महिला व पुरुष विभाग का भी प्रतिनिधि दल ने जायजा लिया.
परिदर्शन के बाद डॉ. गौतम मंडल ने बताया कि राज्य स्वास्थ्य विभाग के कायाकल्प परियोजना के तहत इस अस्पताल का मुआयना किया गया. रिपोर्ट के आधार पर अस्पतालों को पुरस्कृत किया जायेगा. ताकि अस्पतालों में मरीजों को और बेहतर परिसेवा मिल सके.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >